फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आसमान से बरस रही 'आग', दहक रही धरती, भीषण गर्मी से लोग हो रहे बेहाल

Mon, 03 Jun 2019 02:48 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jun 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
summer heat agra temperature weather next two days
भीषण गर्मी से राहत पाने को चेहरे पर पानी डालती युवती - फोटो : अमर उजाला
आगरा समेत पूरे ब्रज में सोमवार को भी आसमान से आग बरसी। इससे धरती दहक उठती। सुबह से ही गर्म हवाओं के थपेड़ों ने बुरा हाल कर दिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। अगले दो दिन तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। दोपहर में गर्म हवाएं चलेंगी। 
summer heat agra temperature weather next two days
भीषण गर्मी में प्यास बुझाती लड़की - फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी से सोमवार को भी राहत नहीं मिली। सुबह सात बजे से ही झुलसाने वाली धूप ने बेचैनी बढ़ा दी। दोपहर को सड़कों पर सन्नाटा पसर गया तो बाजारों में भी चहल पहल कम हो रही। स्मारकों पर भी दोपहर में पर्यटकों की आवाजाही कम रहती है। गर्मी से बेहाल लोग पेड़ों की छांव ढूंढते फिरते हैं। 
summer heat agra temperature weather next two days
ताजमहल में छाता लगाकर धूप से बचाव करती बच्ची - फोटो : अमर उजाला
45 डिग्री सेल्सियस से अधिक की झुलसाने वाली गर्मी में पेड़ की छांव मिलना मुश्किल है। क्योंकि आगरा में कई सड़कें तो ऐसी हो गई हैं जहां ढूंढे भी दरख्त नहीं मिलता है। आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल से कामायनी कट तक सिर्फ एक पेड़ बचा है, सीएनजी पेट्रोल पंप के पास। उसके पास भी पानी भरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
summer heat agra temperature weather next two days
पेड़ की छांव में राहत महसूस करते राहगीर - फोटो : अमर उजाला
सिक्स लेन प्रोजेक्ट के लिए शहर में 10,404 और दिल्ली से आगरा तक 86,000 पेड़ काट दिए गए। अगर ये न काटे जाते, तो हाईवे पर इतनी गर्मी न सताती। सिकंदरा में बड़े हॉस्पिटल हैं। इनमें भर्ती मरीजों के लिए तीमारदार भरी दोपहरी दवाएं लेने जाते हैं तो चेहरा लाल हो जाता है और सिर भन्ना जाता है।
विज्ञापन
summer heat agra temperature weather next two days
गर्मी और तेज धूप से व्याकुल हुए पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
रविवार को जहां अधिकतम तापमान 45.6 दर्ज किया गया था। हालांकि सोमवार दोपहर को भी तापमान गिरावट नहीं आई। धूप और गर्म हवाएं शरीर को झुलसा रही हैं। आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, एटा-कासगंज और मैनपुरी में अघोषित बिजली कटौती से आग में घी डालने जैसे हालात हो रहे हैं। कई इलाकों में पेयजल संकट भी गहराता जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed