फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन पर शहीद अमित का अंतिम संस्कार, 3 दिन पहले ही पिता से कहा था- मैं जल्द आऊंगा

Mon, 03 Jun 2019 01:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jun 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
Funeral of martyr Amit chaturvedi on his 25th birthday in agra
शहीद अमित चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के वीर सपूत अमित चतुर्वेदी के परिवार के लिए आज का दिन खुशियों का होता। 3 जून को अमित का जन्मदिन था, लेकिन देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमित का आज अंतिम संस्कार किया गया। एक साल के भतीजे ने शहीद को मुखाग्नि दी। इस दौरान लोगों की आंखों में आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सांसद, विधायक और जिले के आला अफसरों ने नम आंखों से शहीद को श्रद्धांजलि दी।
Funeral of martyr Amit chaturvedi on his 25th birthday in agra
अमित चतुर्वेदी परिवार के साथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कागारौल के गांव बीसलपुर निवासी अमित चतुर्वेदी के परिवार के लिए 25 साल पहले 3 जून की तारीख खुशियां लेकर आई थी। 3 जून 1994 को जुड़वा बेटे अमित और अरूण का जन्म हुआ था, लेकिन यह तारीख परिवार को गम दे गई। 25 वर्षीय अमित चतुर्वेदी सेना में सिपाही के पद पर इन दिनों असोम (असम) में तैनात थे। 31 मई की देर शाम मैरानी जोराट में सर्च ऑपरेशन के दौरान उन्हें गोली लगी। उपचार के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए। 
Funeral of martyr Amit chaturvedi on his 25th birthday in agra
शहीद का पार्थिव शरीर लाते सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला
शहीद अमित के पिता रिटायर सूबेदार रामवीर चतुर्वेदी ने बताया कि 31 मई की रात को अमित से फोन पर बात हुई। उसने जन्मदिन पर गांव आने के लिए रिजर्वेशन कराने की बात कही थी। मगर, तीन जून को सुबह बहादुर बेटे का पार्थिक शरीर तिरंगे में लिपटकर लाया गया। गांव में पार्थिव शरीर पहुंचते ही भारत माता के जयकारे गूंज उठे। हर आंख नम थी। युवाओं ने तिरंगा लहराकर अमित चतुर्वेदी की शहादत को सलाम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Funeral of martyr Amit chaturvedi on his 25th birthday in agra
शहीद अमित चतुर्वेदी का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला
शहीद अमित चतुर्वेदी को अंतिम विदाई देने जनसैलाब उमड़ा। अंतिम यात्रा में वीर सपूत पर फूलों बरसाते और भारत माता के नारे लगाते हुए लोग चल रहे थे। फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, विधायक और जिले के आला अफसरों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। जब अंत्येष्टि स्थल पर एक साल के भतीजे ने शहीद अमित को मुखाग्नि दी तो हर आंख छलक पड़ी। 
विज्ञापन
Funeral of martyr Amit chaturvedi on his 25th birthday in agra
अमित चतुर्वेदी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
शहीद अमित चतुर्वेदी के बलिदान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमन किया। उन्होंने संदेश जारी कर कहा कि देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान कर देने वाले वीर सपूत अमित चतुर्वेदी को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए शहीद के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed