आगरा में हाईवे की सर्विस रोड पर स्थित सर्व एसआरके मॉल में सोमवार शाम को नाबालिग छात्रों ने सुतली बम से धमाका करके दहशत फैला दी। धमाके से अफरा-तफरी मच गई। मॉल में शॉपिंग करने आए लोग गेट से निकलकर भागने लगे। घटना के बाद तीन छात्र व एक छात्रा कार में बैठकर भागने लगे मगर सुरक्षाकर्मियों ने पीछा करके पकड़ लिया।
उनकी कार से सुतली बम और स्काई शॉट के डिब्बे बरामद किए गए। पुलिस चारों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। सूचना पर उनके परिजन भी पहुंच गए। मॉल मालिक ने न्यू आगरा थाने में तहरीर दी है। घटना शाम तकरीबन 7:25 बजे की है। पांच मंजिला सर्व एसआरके मॉल के बेसमेंट में पार्किंग है। लोअर ग्राउंड में प्ले जोन और स्पोर्ट्स वियर का शोरूम है। ग्राउंड फ्लोर पर तीन रेस्तरां हैं। पहली मंजिल बंद है, जबकि दूसरी मंजिल पर मल्टीप्लेक्स चलता है।
मॉल कर्मियों ने बताया कि होंडा अमेज कार से सिकंदरा क्षेत्र के रहने वाले दसवीं के दो छात्र, एक 12वीं का छात्र और उसकी शाहगंज क्षेत्र की सहपाठी छात्रा मॉल में आए थे। बेसमेंट में बनी पार्किंग में पहुंचे थे। छात्रा और उसका साथी भगवान टॉकीज स्थित एक प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट में नीट की तैयारी कर रहे हैं। कार को खड़ी करने के बाद चारों लिफ्ट की तरफ आ गए। लिफ्ट के पिछले हिस्से में सीढ़ियां बनी हैं। दसवीं का छात्र अपने साथ कार में सुतली बम लेकर आया था। इसके बाद उन्होंने बम को जला दिया।
2 of 11
माॅल में सुतली बम चलाते छात्र।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तेज धमाके से मॉल में दहशत फैल गई। तीनों मंजिल पर मौजूद लोग धमाके की आवाज सुनकर भागने लगे। यह देखकर सुरक्षाकर्मी दौड़ पड़े। उन्होंने चारों किशोरों को भागते हुए देखा। वह कार लेकर निकास गेट की तरफ जा रहे थे। इस पर सुरक्षाकर्मियों को शक हुआ वह कार के पीछे दौड़े और उन्हें रोक लिया। उनकी कार की तलाशी ली, जिसमें आतिशबाजी मिल गई। सूचना पर थाना न्यू आगरा से फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने छात्रों को लेकर थाने ले आई।
3 of 11
आगरा के माॅल में धमाका।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोस्त की बहन को बर्थडे पर देना था सरप्राइज, ट्रायल के लिए आतिशबाजी का धमाका
दसवीं और बारहवीं के छात्रों की शरारत ने सोमवार को एसआरके मॉल में अफरा-तफरी मचा दी। उनकी बातों को सुनकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई। एक छात्र ने बताया कि 15 जुलाई को 16 वर्षीय दोस्त की बहन का जन्मदिन है। वह उसे सरप्राइज देना चाहते थे। 1 महीने पहले उसने कार खरीदी थी। दिवाली पर खरीदी आतिशबाजी कार में रख ली। शाम को रोजाना घूमने निकलते हैं। दोस्त की साथी छात्रा को घर छोड़ने जा रहे थे। बर्गर खाने रुके तो सोचा कि आतिशबाजी का ट्रायल कर लें। उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनकी शरारत इतना बड़ा रूप ले लेगी।
4 of 11
धमाके से माॅल में हुआ धुआं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिकंदरा स्थित एक काॅलोनी में रहने वाला छात्र बिचपुरी स्थित एक स्कूल से दसवीं कर रहा है। उसने बताया कि उसने 4.90 लाख रुपये में कार खरीदी है। उसके पिता मानसिक रूप से बीमार हैं। पश्चिमपुरी का रहने वाला साथी सिकंदरा स्थित स्कूल में पढ़ता है। उसके पिता कपड़ा व्यापारी हैं। वहीं तीसरा दोस्त सिकंदरा में ही ट्रांसपोर्ट नगर के पास काॅलोनी में रहता है। वह नीट की तैयारी कर रहा है। उसकी बहन का 15 जुलाई को जन्मदिन है।
5 of 11
माॅल में धुआं देख लोग दहशत में आ गए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने प्लान बनाया था कि बहन को जन्मदिन पर सरप्राइज देंगे। इसके लिए दिवाली पर बची आतिशबाजी को निकाल लिया था। उसे कार में रख लिया। तीसरे छात्र के साथ ही खेरिया मोड़ की किशोरी भी पढ़ती है। कोचिंग से अपने दोस्त और उसकी साथी को कार में बैठा लिया था। इसके बाद माॅल में पहुंच गए थे। तभी एक ने कहा कि वह आतिशबाजी का ट्रायल करते हैं। पार्किंग में कोई देखेगा भी नहीं। वह धमाका करने के बाद निकल जाएंगे। घटना की जानकारी पर आए परिजन भी बच्चों की हरकत पर परेशान थे।