{"_id":"5e4aa2be8ebc3ef2c635a1ff","slug":"strict-security-arrangements-will-be-made-for-barsana-lathmar-holi-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बरसाना की लठामार होली के लिए बना सुरक्षा प्लान, जमीन से आसमान तक होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसाना की लठामार होली के लिए बना सुरक्षा प्लान, जमीन से आसमान तक होगी निगरानी
Wed, 19 Feb 2020 01:25 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरसाना (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरसाना (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 19 Feb 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
लठामार होली (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में बरसाना की लठामार होली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इस बार ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी। यही नहीं, लठामार होली पर बरसाना आने वालों पर नजर रखने के लिए यहां की सभी गलियों में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। संभावना है कि लठामार होली में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ सकते हैं।
लठामार होली खेलतीं हुरियारिन (फाइल)
सोमवार को बरसाना की लठामार होली की व्यवस्थाओं को लेकर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने रंगीली महल में प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। इसमें महानिदेशक पर्यटन एनजी रवि कुमार भी मौजूद रहे। बैठक में जिले के अफसरों ने लठामार होली को लेकर सुरक्षा प्लान का प्रस्तुतीकरण किया।
ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि बरसाना की लठामार होली को देखने के लिए देश से ही विदेशों से भी श्रद्धालु यहां आएंगे। ऐसी स्थिति में सुरक्षा प्रबंध और कड़े करने के लिए संपूर्ण मेला क्षेत्र की निगरानी ड्रोन कैमरों की मदद से कराए जाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लठामार होली (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
बैठक में यह भी तय किया है कि होली आयोजन से पहले संपूर्ण क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे, जिनमें यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गतिविधियों पर नजर रखेगी। सादा वर्दी में पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी। लठामार होली के आयोजन को बड़ी स्क्रीन के माध्यम से भी दिखाया जाएगा। इसके लिए दस स्थल चयनित किए है, जहां एलईडी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
लठामार होली (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
ये हैं ब्रज में होली के प्रमुख आयोजन
03 मार्च को अष्टमी के दिन बरसाना में लड्डू होली
04 मार्च को बरसाना में लठामार होली का आयोजन
05 मार्च को दशमी के दिन नंदगांव में लठामार होली
05 मार्च को ही गांव रावल में लठामार एवं रंग होली
06 मार्च को श्रीकृष्ण जन्मभूमि एवं श्रीबॉके बिहारी मंदिर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं होली
07 मार्च को गोकुल में छड़ीमार होली
09 मार्च को गांव फालैन में जलती हुई होली से पण्डा का निकलना
09 मार्च को द्वारिकाधीश मंदिर से होली का डोला नगर भ्रमण
10 मार्च को द्वारिकाधीश मंदिर में टेसू फूल, अबीर गुलाल की होली
10 मार्च को ही संपूर्ण मथुरा जनपद क्षेत्र में अबीर, गुलाल की होली
11 मार्च को दाऊजी का हुरंगा, गांव मुखराई में चरकुला नृत्य