फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑपरेशन अकरम: पुलिसकर्मियों ने खेतों में चराईं बकरियां, मंदिर में बने पुजारी, तब मिली कामयाबी

Wed, 19 Feb 2020 01:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 19 Feb 2020 01:01 AM IST
सार

तीन फरवरी को अधिवक्ता अकरम अंसारी का अपहरण हुआ था। अपहरणकर्ताओं ने 50 लाख रुपये फिरौती मांगी थी। 14 दिन बाद
पुलिस ने अधिवक्ता को सकुशल बरामद कर लिया। 
 

विज्ञापन
Lawyer Kidnap Case Story Police Arrests Five Miscreants Arrested
अधिवक्ता के साथ पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के अधिवक्ता अकरम अंसारी को मुक्त कराने के बाद पुलिस ने ऑपरेशन अकरम के बारे में जानकारी दी। अधिवक्ता के अपहरण के मामले में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। अधिवक्ता के भाई असलम ने 11 लाख फिरौती दी थी। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों की लोकेशन ट्रेस करके 40 घंटे के ऑपरेशन के बाद अधिवक्ता को मुक्त करा लिया। एक एक करके पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। 
Lawyer Kidnap Case Story Police Arrests Five Miscreants Arrested
वकील अकरम अंसारी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि धौलपुर और मुरैना के कई और गैंग को चिन्हित किया गया है। उनके खिलाफ भी पुलिस जल्द कार्रवाई करेगी। इसके लिए टीम को लगाया गया है। 
Lawyer Kidnap Case Story Police Arrests Five Miscreants Arrested
पुलिस टीम को सम्मान देते एडीजी अजय आनंद - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को आगरा में अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) अजय आनंद, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ए सतीश गणेश और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने प्रेस वार्ता कर पुलिस टीम का उत्साहवर्धन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lawyer Kidnap Case Story Police Arrests Five Miscreants Arrested
एसएसपी बबलू कुमार के साथ पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के लिए बीहड़ में पुलिस डेरा जमाए थी। कोई पुलिसकर्मी मंदिर में पूजा करने के बहाने बदमाशों पर नजर रखा हुआ था तो कोई खेत में बकरी चराने के नाम पर। 
 
विज्ञापन
Lawyer Kidnap Case Story Police Arrests Five Miscreants Arrested
अधिवक्ता अपने परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अपहरणकर्ताओं के हर मूवमेंट पर नजर रखे हुए थी। इसके बाद सफलता मिली। इस पूरे प्रकरण की मॉनिटरिंग डीजीपी तक कर रहे थे। 
बता दें कि आगरा के सिकंदरा क्षेत्र से तीन फरवरी को अगवा फिरोजाबाद के अधिवक्ता अकरम अंसारी 14 दिन बाद अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त हो गए। उन्हें अगवा कर 50 लाख रुपये फिरौती मांगी गई थी। तीन बार कॉल किया गया था। पुलिस टीमों ने धौलपुर के बीहड़ में डेरा डाल रखा था। सोमवार को अधिवक्ता को धौलपुर के बाड़ी से मुक्त करा लिया गया। गिरोह के सरगना सहित छह अपहरणकर्ताओें को भी पकड़ा गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed