{"_id":"5cf94be7bdec22074d53d908","slug":"stone-throwing-and-feeder-engineer-lineman-beat-by-villagers-due-to-power-cut-in-bichwan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः बिजली कटौती पर भड़के ग्रामीण, विद्युतकर्मियों को पीटकर फीडर पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरीः बिजली कटौती पर भड़के ग्रामीण, विद्युतकर्मियों को पीटकर फीडर पर पथराव
Thu, 06 Jun 2019 11:02 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
नगला पाल में पथराव करने वालों की तलाश करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने संसारपुर फीडर पर पथराव किया। विद्युत विभाग के अभियंता और लाइनमैन के साथ मारपीट की गई। डायल-100 पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची तो पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई की गई। बाद में बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस फोर्स ने गांव में आरोपियों की तलाश की।
नगला पाल में ग्रामीणों ने फीडर पर किया पथराव
- फोटो : अमर उजाला
बिछवां थाना क्षेत्र के गांव नगला पाल में ग्रामीण बिजली समस्या से जूझ रहे हैं। आए दिन फाल्ट के चलते गांव में बिजली नहीं आती है। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीणों ने संसारपुर फीडर पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। इस बीच ग्रामीणों की यहां तैनात कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। ग्रामीणों ने फीडर में लगी मशीनों पर पथराव कर जेई रविशंकर और लाइनमैन वीरेंद्र सिंह को पीट दिया। मौके पर डायल-100 पुलिस की गाड़ी पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई कर दी।
गांव में बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
बिछवां पुलिस ने गांव नगला पाल जाकर आरोपियों की तलाश के लिए रुख किया, तो यहां भी पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों ने अभद्रता की। पुलिस पर हमला होने का मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आते ही कोतवाली, भोगांव, कुरावली थाने का फोर्स और स्वॉट टीम सीओ सिटी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए थे। गांव पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जहां गलियों में घूमकर आरोपियों की तलाश की। वहीं गांव की महिलाओं व बुजुर्गों से समस्या के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली कटौती ने परेशान कर रखा है। कई बार ग्रामीणों ने शिकायत की गई, लेकिन हर बार नजरअंदाज कर दिया गया। इसी वजह से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पथराव और मारपीट के बाद नगला पाल का फीडर पर फटे पड़े कागजात
- फोटो : अमर उजाला
बड़ी संख्या में गांव पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम को चारों ओर से घेर लिया और आरोपी को हिरासत से छुड़ा लिया। देर रात तक पुलिस गांव में मौजूद थी। दहशत के कारण कई घरों में चूल्हे नहीं जले, तो कई घर सूने पड़े थे। क्षेत्राधिकारी अभय नरायन का कहना है कि कानून किसी को भी हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। पुलिस उपद्रवियों को चिह्नित कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नगला पाल में पुलिसकर्मियों का विरोध करने के लिए एकजुट हुए ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
रविप्रकाश, एसडीओ विद्युत का कहना है कि घरेलू और व्यवसायिक लाइन अलग करने के लिए तीन दिन से गांव में काम चल रहा है। इसके चलते कटौती की जा रही है। ग्रामीण लाइन अलग नहीं होने दे रहे हैं। गुरुवार को भी जब टीम गांव गई तो ग्रामीणों ने काम नहीं करने दिया। फीडर पर पहुंचकर ग्रामीणों ने जेई और लाइनमैन के साथ मारपीट की है। इस संबंध में थाना बिछवां में तहरीर दी जा रही है।