{"_id":"6a8e8cc89641f4f52804472f","slug":"miss-teen-international-finalists-visit-taj-mahal-in-agra-explore-history-and-inlay-work-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल: मोहब्बत की इमारत पर फिदा हुईं 30 देशों की सुंदरियां, एक ही शब्द निकला...इट्स ब्यूटीफुल वाह ताज!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल: मोहब्बत की इमारत पर फिदा हुईं 30 देशों की सुंदरियां, एक ही शब्द निकला...इट्स ब्यूटीफुल वाह ताज!
Wed, 26 Aug 2026 12:20 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:20 PM IST
सार
मिस टीन इंटरनेशनल की फाइनलिस्ट 30 से अधिक देशों की सुंदरियां बुधवार को आगरा पहुंचीं और ताजमहल का दीदार किया। प्रतिभागियों ने ताजमहल के इतिहास, पच्चीकारी और संरक्षण की जानकारी ली तथा डायना बेंच और मुख्य गुंबद के सामने तस्वीरें और रील्स बनाईं।
विज्ञापन
मिस टीन इंटरनेशनल की 30 सुंदरियों ने निहारा ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया की सबसे बड़ी किशोर सौंदर्य प्रतियोगिता 'मिस टीन इंटरनेशनल' की फाइनलिस्ट बुधवार को ताज महल का दीदार करने आगरा पहुंचीं। इस दल में भारत, अमेरिका, मेक्सिको, स्पेन, फिलीपींस, कनाडा, कोलंबिया, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड्स और कंबोडिया समेत 30 से अधिक देशों की सुंदरियां शामिल रहीं।
ताज महल परिसर में प्रवेश करते ही सभी प्रतिभागी संगमरमरी हुस्न की इस इमारत को देखकर अभिभूत नजर आईं। भ्रमण के दौरान उन्होंने ताज महल के इतिहास, उसकी अनूठी पच्चीकारी (इनले वर्क) और सरंक्षण-रखरखाव के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
विदेशी सुंदरियों ने डायना बेंच और मुख्य गुंबद के सामने तस्वीरें और रील्स बनवाकर इस लम्हे को यादगार बनाया।