फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंधी का भयावह मंजर देखकर कांप गई रूंह, एटा-कासगंज में बच्ची सहित पांच की मौत

Thu, 06 Jun 2019 09:38 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 06 Jun 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
Five Died in Thunderstorm hits etah kasganj latest news in hindi
आंधी के बाद दीवार गिरने से हुई मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
तेज गर्मी के बाद गुरुवार शाम आई आंधी और बारिश आफत बनकर आई। एटा-कासगंज में में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से बच्ची सहित पांच लोगों की मौत और सात लोग घायल हो गए। थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव धरमपुर में गुरुवार शाम आई आंधी में गीतम सिंह पुत्र हरी सिंह की दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में उनका पुत्र प्रशांत (03) और पुत्री नेहा (05) दब गए। आनन फानन में दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया लेकिन इससे पहले ही नेहा की मौत हो गई। वहीं प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया।
Five Died in Thunderstorm hits etah kasganj latest news in hindi
पोस्टमार्टम पर पहुंचे मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
गांव नगला बरम निवासी महावीर (70) पुत्र जनक सिंह गुरुवार शाम अपने टीनशेड में सो रहे थे। तभी अचानक आई तेज आंधी से टीनशेड उनके ऊपर गिर गया और इसकी चपेट में आकर महावीर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव नगला भंबा निवासी विनेश (18) पुत्र राधेश्याम गुरुवार शाम खेत पर गया था। उसके ऊपर बिजली गिर गई और वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
Five Died in Thunderstorm hits etah kasganj latest news in hindi
आंधी के बाद गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
वहीं तेज आंधी और बारिश में थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला किस में एक मकान गिर गया। मकान के मलबे में दबकर सुरजादेवी पत्नी भरत सिंह और ममता पत्नी प्रेमचंद एवं उसका बेटा लालू दब गए। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस की टीम ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं अवागढ़ क्षेत्र में पेड़ गिरने से सूखलाल पुत्र महीपाल उसमें दबकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Five Died in Thunderstorm hits etah kasganj latest news in hindi
एटा में हुई तेज बारिश - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार शाम एटा में हुई तेज बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया। वहीं तेज हवाओं के चलते कई पेड़ और विद्युत पोल के टूटने से बिजली गुल हो गई। बताया जा रहा है शहर कोतवाली व देहात कोतवाली क्षेत्र में करीब दो दर्जन विद्युत पोल टूट कर गिरे हैं। वहीं बारिश के साथ ओले की झलक जिले में कई स्थानों पर देखी गई, हालांकि ओलों से कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन उमस जरूर कम हुई है। शहर में कई स्थानों पर बारिश का पानी भर गया था और बिजली के खंभे टूट जाने से आवागमन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
Five Died in Thunderstorm hits etah kasganj latest news in hindi
बारिश के दौरान पेड़ टूट कर गिर पड़े - फोटो : अमर उजाला
आंधी के बाद हुई बारिश के दौरान अवागढ़ और पिलुआ में पेड़ टूट कर गिर पड़े। पिलुआ क्षेत्र में करीब आठ जगह पेड़ और विद्युत पोल टूट कर गिरे। इसके चलते एटा-पिलुआ मार्ग बाधित हो गया। यहां करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में पुलिस कर्मियों ने पहुंच कर जेसीबी की मदद से सड़कों पर पड़े पेड़ हटवाए तक जाकर जाम खुल सका। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं अवागढ़ में एटा आगरा मार्ग पर विद्युत पोल टूट कर गिर जाने से जाम लग गया। इसकी सूचना विद्युत विभाग व पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे विद्युत कर्मियों व पुलिस ने पहुंच कर पोल हटवा कर जाम खुलवाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed