फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अदालत में गोली मारने वाले आरोपी को पत्नी ने पहुंचाया था तमंचा, लापरवाह सात पुलिसकर्मी भेजे जेल

Wed, 08 Jan 2020 12:48 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 08 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ssp Suspended 10 Policeman Seven Send To Jail in Case of Gun Shot in Court
अस्पताल में आरोपी से बात करते पुलिस अधीक्षक - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिला कारागार से अपर जिला जज चतुर्थ की कोर्ट में सोमवार को पेशी पर लाए गए तिहरे हत्याकांड के आरोपी ने कठघरे में खुद को गोली मार ली थी। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की। ड्यूटी में लापरवाही करने वाले दो इंस्पेक्टर सहित दस पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। वहीं निलंबित सात पुलिसकर्मियों को लापरवाही और संलिप्तता की संभावना के चलते जेल भेजा गया है। कोर्ट रूम तक तमंचा पहुंचाने वाली मनीष यादव की पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता करके कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।
Ssp Suspended 10 Policeman Seven Send To Jail in Case of Gun Shot in Court
प्रेसवार्ता के दौरान डीएम व एसपी अजय कुमार पांडेय - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को जिला कारागार से पेशी पर आए करहल थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी मनीष यादव (32) ने अपने बहनोई प्रिंस को फंसाने के उद्देश्य से एडीजे-4 के कोर्ट में खुद के पैर में गोली मार ली थी। मंगलवार को डीएम आवास पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी अजय कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से पत्रकारों से वार्ता की। एसपी ने बताया कि तिहरे हत्याकांड के आरोपी मनीष की पत्नी सीमा यादव ने कपड़ों में छिपाकर तमंचा कोर्ट रूम तक पहुंचाया था। सीमा को करहल थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर से गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। वहीं सीमा को तमंचा देने वाले मनीष के मामा विनोद यादव निवासी खुशालपुर थाना जसवंतनगर इटावा की तलाश जारी है। 
 
Ssp Suspended 10 Policeman Seven Send To Jail in Case of Gun Shot in Court
मैनपुरी दीवानी - फोटो : अमर उजाला
ड्यूटी में लापरवाही करने वाले दो इंस्पेक्टर सहित दस पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। महिला सहित निलंबित सात सिपाहियों को संलिप्तता की संभावना के चलते गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। इलाज के बाद मनीष को भी जेल भेजा गया। एसपी ने बताया कि मनीष ने अपने बहनोई को फंसाने के लिए पूरी साजिश रची थी। दीवानी के ही एक अधिवक्ता ने कोर्ट में खुद को गोली मारने की सलाह दी थी। वकील कौन है इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पहचान होते ही वकील को भी जेल भेजा जाएगा।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ssp Suspended 10 Policeman Seven Send To Jail in Case of Gun Shot in Court
कोर्ट परिसर में पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ड्यूटी में लापरवाही और वारदात में संलिप्तता की संभावना के चलते मुख्य आरक्षी एलआईयू विजय सिंह के अलावा महिला आरक्षी कुसुम चाहर, मुख्य आरक्षी रमाकांत उपाध्याय, आरक्षी सत्यवीर सिंह, प्रदीप राजा, योगेंद्र सिंह तथा आरक्षी एलआईयू दिलीप कुमार जेल भेजा गया है।  
विज्ञापन
Ssp Suspended 10 Policeman Seven Send To Jail in Case of Gun Shot in Court
दीवानी में गोली चलने की घटना के बाद मौके पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जेल भेजे गए सात सिपाहियों सहित कुल दस पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। प्रभारी न्यायालय सुरक्षा अतिरिक्त निरीक्षक मुकेश मलिक, प्रभारी सदर हवालात ड्यूटी निरीक्षक विजय कुमार गौतम, हवालात ड्यूटी उप निरीक्षक अजय प्रताप को निलंबित किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed