{"_id":"61f3cbd09568c7573b57024b","slug":"sp-candidate-rajkumar-yadav-arrived-to-file-nomination-by-bicycle-in-mainpuri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चुनाव के रंग: मैनपुरी में सपा प्रत्याशी का अनोखा अंदाज, साइकिल से नामांकन करने पहुंचे कलक्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के रंग: मैनपुरी में सपा प्रत्याशी का अनोखा अंदाज, साइकिल से नामांकन करने पहुंचे कलक्ट्रेट
मैनपुरी सदर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी और मौजूदा विधायक राजकुमार यादव उर्फ राजू ने शुक्रवार को नामांकन किया। वह अनोखे अंदाज में साइकिल से नामांकन करने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने दो सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया। सपा प्रत्याशी ने अपनी जीत का दावा किया। साथ ही भाजपा के सदर सीट से प्रत्याशी को पैराशूट प्रत्याशी बताया।
सपा ने लगातार तीसरी बार मैनपुरी सदर सीट से राजकुमार यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। शुक्रवार को राजकुमार यादव साइकिल से कलक्ट्रेट पर नामांकन करने के लिए पहुंचे। नामांकन कक्ष से सौ मीटर पहले पुलिस ने उन्हें रोक दिया। यहां से वह प्रस्तावकों के साथ पैदल ही नामांकन कक्ष तक गए। उन्होंने दो सेटों में मैनपुरी सदर सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें सपा के जिला उपाध्यक्ष रजनेश कुमार मिश्रा और गुलशन कुमार उनके प्रस्तावक रहे।
2 of 5
साइकिल पर सपा प्रत्याशी राजकुमार यादव
- फोटो : अमर उजाला
नामांकन करने के बाद लौटे सपा प्रत्याशी राजकुमार यादव ने कहा कि मैनपुरी विधानसभा सीट से भाजपा ने पैराशूट प्रत्याशी उतारा है। वह पैराशूट की हवा निकालकर प्रत्याशी को जमीन पर लाने का काम करेंगे।
3 of 5
साइकिल पर सपा प्रत्याशी राजकुमार यादव
- फोटो : अमर उजाला
साइकिल से आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि साइकिल उनकी पार्टी का चुनाव चिह्न है। इसके साथ ही आज महंगाई के दौरा में वाहन के लिए ईंधन का प्रबंध करना आमजन के लिए मुश्किल हो गया है। इसी संदेश के लिए उन्होंने साइकिल से आने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
यूपी चुनाव 2022: मैनपुरी
- फोटो : अमर उजाला
निर्दलीय प्रत्याशी ने करहल से दाखिल किया नामांकन
करहल विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी गौरव यादव (28) ने भी शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। विजय सिंह उनके प्रस्तावक के रूप में उनक साथ रहे। गौरव यादव सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने चुनाव लडना चाहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मैनपुरी कलक्ट्रेट
- फोटो : अमर उजाला
कलक्ट्रेट बंद होने से होती रही परेशानी
विधानसभा निर्वाचन के लिए कलक्ट्रेट में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में आमजन के लिए कलक्ट्रेट को बंद रखा गया है। शुक्रवार को भी कलक्ट्रेट स्थित बैंक ऑफ इंडिया या अन्य कार्यालयों में काम से आए लोगों को लौटा दिया गया। अपराह्न तीन बजे के बाद ही उन्हें प्रवेश मिल सका। ऐसे में लोगों को परेशानी हुई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।