{"_id":"5c398475bdec22732a0a32b5","slug":"sp-bsp-alliance-political-scenario-in-braj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महागठबंधन के बाद ऐसी हो सकती है ब्रज की सियासी तस्वीर, यहां समझिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महागठबंधन के बाद ऐसी हो सकती है ब्रज की सियासी तस्वीर, यहां समझिए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
sp bsp alliance
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकसभा चुनाव के लिए सपा और बसपा के बीच गठबंधन औपचारिक एलान हो गया है। वहीं रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह पहले ही कह चुके हैं कि रालोद गठबंधन में शामिल रहेगा। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि बसपा, सपा और रालोद में किसको कौन सी सीट मिलेगी। महागठबंधन के बाद ब्रज में सपा को ज्यादा सीटें मिलने की संभावना है।
महागठबंधन के बाद ऐसी हो सकती है ब्रज की सियासी तस्वीर, यहां समझिए
2 of 7
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद और मैनपुरी पर सपा के अलावा किसी और ने दावा ही नहीं किया। कारण यह है कि दोनों सीटें सपा का गढ़ रही हैं। मौजूदा सांसद भी सपा के ही हैं। एटा में बसपा भी मजबूत है, लेकिन दोनों दलों के सूत्रों का कहना है कि यह सीट सपा के ही खाते में जा सकती है। इसी तरह हाथरस सीट सपा के खाते में जा सकती है जबकि यहां बसपा मजबूत है। पिछले चुनाव में बसपा के मनोज सोनी दूसरे स्थान पर रहे थे। हाथरस में सपा तीसरे स्थान पर रही थी लेकिन ऐसे कयास हैं कि यह सीट भी बसपा को नहीं, सपा को मिल सकती है।
महागठबंधन के बाद ऐसी हो सकती है ब्रज की सियासी तस्वीर, यहां समझिए
3 of 7
मंच पर रालोद मुखिया अजित सिंह व पार्टी के पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा सीट पर रालोद का दावा है। कारण यह है कि यहां से 2009 में जयंत चौधरी सांसद रह चुके हैं। पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे थे। हालांकि एक-एक सीट पर माथापच्ची ही नहीं, नेताओं के बीच खींचतान भी चल रही है। एलान होने तक कुछ भी फेरबदल संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महागठबंधन के बाद ऐसी हो सकती है ब्रज की सियासी तस्वीर, यहां समझिए
4 of 7
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
आगरा की दोनों सीटें आगरा और फतेहपुर सीकरी बसपा के खाते में जा सकती हैं। दोनों सीटों पर बसपा पहले ही प्रभारी उतार चुकी है। जातिगत समीकरण के अनुसार आगरा की दोनों सीटों पर बसपा का अच्छा खासा वोटबैंक है। सूत्रों के मुताबिक इसके बदले पूर्वी उत्तर प्रदेश में सपा अपनी मजबूत सीट बसपा को दे सकती है। अलीगढ़ पर भी बसपा का दावा मजबूत बताया जा रहा है।
विज्ञापन
महागठबंधन के बाद ऐसी हो सकती है ब्रज की सियासी तस्वीर, यहां समझिए
5 of 7
रामजीलाल सुमन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने कहा कि गठबंधन का फार्मूला शीर्ष नेतृत्व ने तय किया है। लेकिन इतना जरूर है कि यह व्यवहारिक दृष्टि से गठबंधन होगा। प्रदेश में कम से कम 70 सीटें जीतेंगे। रही पश्चिमी यूपी की बात तो रालोद के शामिल होने से गठबंधन को मजबूती मिलेगी। इससे रालोद को भी लाभ होगा। किसके हिस्से में कौन सी सीट आएगी, यह भी जल्द ही तय हो जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।