फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें, घरों में पूजा कर मांगी मुराद, ब्रज में मनाई सोमवती अमावस्या, भक्तों ने ऑनलाइन किए कैलाश महादेव के दर्शन

Mon, 20 Jul 2020 02:00 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 20 Jul 2020 02:00 PM IST
सार

  • घरों में ही महिलाओं ने की पूजा-अर्चना
  • कैलाश मंदिर पर सावन के तीसरे सोमवार को लगता था मेला

विज्ञापन
Somvati Amavasya Celebration In Braj By Devotees
सोमवती अमावस्या पर पूजा करतीं महिलाएं, बीच में बंद कैलाश मंदिर के पट - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को सोमवती अमावस्या का पर्व ब्रज में आस्था और उमंग के साथ मनाया गया। हालांकि ताजनगरी के मंदिर कंटेनमेंट जोन के चलते बंद थे। इस कारण यहां महिलाओं ने घरों में ही पूजा-अर्चना की। सावन का सोमवार होने के चलते ब्रज में इसबार शिव पार्वती गणेश और कार्तिकेय की पूजा कर उनका जलाभिषेक किया गया। 
Somvati Amavasya Celebration In Braj By Devotees
सोमवती अमावस्या पर पूजा करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में सोमवती अमावस्या के मौके पर घरों में पूजा-अर्चना की गई। शहर के नजदीक भोगांव में महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर मुरादें मांगीं।

Somvati Amavasya Celebration In Braj By Devotees
शिव मंदिर में पूजा करतीं महिलाएं और युवतियां - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में सावन माह के तीसरे सोमवार और सोमवती अमावस्या पर शहर के शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तगण पहुंचे। कोरोना संक्रमण के चलते सामाजिक दूरी के तहत कतार लगाकर भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया गया। एक बार में पांच भक्तों को ही प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Somvati Amavasya Celebration In Braj By Devotees
कैलाश मंदिर के बंद पट - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना वायरस के कारण कैलाश महादेव मंदिर मेला इस बार नहीं लगा। यहां सावन के तीसरे सोमवार को लगता है। वहीं कंटेनमेंट जोन होने के कारण शहर के सभी मंदिर सावन में बंद रखने के डीएम के निर्देश हैं। इस कारण सोमवती अमावस्या को महिलाओं ने घरों में ही पूजा अर्चना की। कैलाश मंदिर में भक्तों ने फेसबुक और यू ट्यूब पर भोले के दर्शन किए। यह पहला मौका है जब मेला नहीं लग रहा है। मेले के लिए शहर में सरकारी छुट्टी रहती है। यह इस बार भी है। दफ्तर बंद रहे, हालांकि बाजार खुले। 


 
विज्ञापन
Somvati Amavasya Celebration In Braj By Devotees
द्वारिकाधीश मंदिर - फोटो : अमर उजाला
सोमवती अमावस्या पर सोमवार को ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में हरी घटा का आयोजन है। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि सोमवार की शाम छह से सात बजे तक मंदिर में हरी घटा का आयोजन है। भक्तजन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने आराध्य के दर्शन कर सकेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed