{"_id":"697e1145d567ea9b790586cf","slug":"six-people-died-in-a-horrific-road-accident-in-agra-2026-01-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा हादसे में छह की माैत: कंटेनर की टक्कर से हवा में उछले ऑटो, सड़क पर बिखरी लाशें; दृश्य देख कांप गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा हादसे में छह की माैत: कंटेनर की टक्कर से हवा में उछले ऑटो, सड़क पर बिखरी लाशें; दृश्य देख कांप गए लोग
Sat, 31 Jan 2026 07:57 PM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 31 Jan 2026 07:57 PM IST
सार
यूपी के आगरा जिले में शनिवार को भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार कंटेनर ने दो ऑटो को टक्कर मार दी। तेज धमाके की आवाज के साथ ऑटो हवा में उछल गए। हादसे में छह लोगों की माैत हो गई। खून से सने शव देख लोग कांप गए।
विज्ञापन
आगरा हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-जलेसर मार्ग स्थित थाना खंदाैली क्षेत्र के ग्राम नगला चंदन के पास शनिवार सुबह नशे में 80 की रफ्तार से कंटनेर दाैड़ा रहे चालक ने दो सवारियों से भरे आटो में सामने से टक्कर मार दी। कंटेनर जलेसर से आगरा की तरफ आ रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ऑटो हवा में उछलकर सड़क किनारे बने गड्ढों में पेड़ों के बीच जा गिरे। दोनों आटो के परखच्चे उड़ गए।
आगरा हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाथरस के धांधऊ गांव निवासी राम अवतार ने बताया कि गांव के आठ लोगों के साथ वो 20 जनवरी को धार्मिक यात्रा पर निकले थे। जगन्नाथ पुरी से दर्शन के बाद चित्रकूट पहुंचे थे। यहां नर्मदा नदी में स्नान किया। इसके बाद आगरा के लिए महाकाैशल एक्सप्रेस से चले थे। शनिवार सुबह आगरा कैंट स्टेशन पर गांव के बृज मोहन उर्फ बिज्जू (52), धन प्रसाद (60), लख्मी चंद (62), बिल्ला मिस्त्री उर्फ देवकी नंदन (60), विजय सिंह (62), रणवीर (75) और उदयवीर (60) ट्रेन से उतर गए। स्टेशन के बाहर से आजमपाड़ा, शाहगंज निवासी सईद (40) का ऑटो बुक किया था। चालक रामबाग होते हुए सवारियों को लेकर टेढ़ी बगिया से जलेसर रोड पर आया।
आगरा हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गांव नगला चंदन के पास एक ऑटो उनके आटो से आगे चल रहा था। तभी सईद ने ऑटो को ओवरटेक करने का प्रयास किया। सामने से 80-90 की रफ्तार से आ रहे कंटेनर ने दोनों ऑटो को एक के बाद एक टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि तेज धमाका हुआ। दोनों ऑटो कई फीट उछलकर सड़क किनारे के गड्ढे में जा गिरे। दोनों आटों के परखच्चे उड़ गए। यह देखकर आसपास के दुकानदार और राहगीर दाैड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, चालक कंटेनर लेकर भागने लगा। इस पर लोगों ने पीछा किया। कंटनेर को रोककर आगे खड़े होकर पथराव कर दिया। इस पर चालक का कंटेनर पर नियंत्रण नहीं रहा। किसी उसने ब्रेक लगाकर रोका। लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। लोगों का कहना है कि वह नशे की हालत में था। ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। बाद में पुलिस ने आकर उसे हिरासत में लिया।
विज्ञापन
आगरा हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि हादसे में ब्रज मोहन, लख्मी चंद, रणवीर, देवकीनंदन और सईद की माैके पर ही माैत हो गई जबकि उदयवीर और रिटायर्ड विजय सिंह को ट्रांस यमुना इलाके एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उदयवीर ने इलाज के दाैरान दम तोड़ दिया। रिटायर्ड दरोगा विजय सिंह की हालत गंभीर है। एक अन्य घायल धन प्रसाद को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें परिजन निजी अस्पताल में ले गए। वहीं दूसरे आटो में सवार अन्य रुनकता निवासी मन्नू, हसीना पत्नी महरूम, रानी पत्नी सलमान और सलमान सहित चार घायल निजी अस्पताल में चले गए।