{"_id":"5cf9529abdec2207315b78af","slug":"six-died-in-mainpuri-from-thunderstorm-latest-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: मैनपुरी में छह लोगों की मौत, आंधी ने जमकर मचाई तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: मैनपुरी में छह लोगों की मौत, आंधी ने जमकर मचाई तबाही
Thu, 06 Jun 2019 11:33 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी जिले में आई आंधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जिले में गुरुवार की शाम आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई। कुरावली क्षेत्र में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं जिलेभर में 30 लोग घायल हो गए। पोल टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पेड़ गिरने से जीटी रोड सहित अन्य मार्गों पर यातायात बाधित रहा। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ।
आंधी के बाद गिरी दीवार
- फोटो : अमर उजाला
कुरावली के गांव नगला छिदू में टिनशेड पर बिजली गिरी जिससे टिनशेड के नीचे बैठे रामसूरत के 10 वर्षीय पुत्र कृष्णकांत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामसूरत की पुत्री कुमकुम, रेनू और पत्नी सुशीला गंभीर रूप से झुलस गईं। नगला छिटू निवासी 35 वर्षीय किरन पत्नी अचल सिंह पेड़ के नीचे बैठी थीं, बिजली गिरने से मौत हो गई।
आंधी और बारिश के चलते टूटे खंभे
- फोटो : अमर उजाला
कुरावली क्षेत्र के ही गांव लुखुरपुरा में दीवार गिरने से बिजेंद्र सिंह के 12 वर्षीय पुत्र हिमांशु तथा साहब सिंह की पत्नी माया देवी की मौत हो गई। जबकि राहुल पुत्र रमेश चंद्र, सुमन पुत्री रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गईं। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर निवासी 70 वर्षीय राजेश कुमार के ऊपर ताड़ का पेड़ टूटकर गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गई। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर बरा में बिजली का पोल गिरने से घर का छज्जा टूट गया। छज्जा के नीचे खड़ी स्व. मुख्त्यार सिंह की 13 वर्षीय पुत्री सुनैना की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी में आई आंधी और बारिश के चलते टूटे पेड़
- फोटो : अमर उजाला
आंधी की तबाही से मंगला देवी पत्नी धर्मपाल निवासी सराय लतीफ, तरुण कुमार पुत्र केशव चंद्र निवासी रीछपुरा, अनवरी पत्नी जान मोहम्मद निवासी मोहल्ला सुजरई, जाकिर पुत्र जानमोहम्मद निवासी मोहल्ला सुजरई, गौरी पुत्री राजकिशोर निवासी मोहल्ला कौआ टोला, कृष्ण कुमार पुत्र मुकेश निवासी नगला चैन, राधेश्याम पुत्र सीताराम निवासी ग्राम दिवरई, धीरेश पुत्र अवधेश निवासी नगला छिदू, लाडो पत्नी नेकराम निवासी ग्राम दिवरई, शिवम पुत्र जगतपाल निवासी ग्राम अशोकपुर हार खटकानी आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कुरावली तथा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आंधी में सड़कों पर लाइट जलाकर चलते वाहन चालक
- फोटो : अमर उजाला
आंधी और बारिश के चलते शाम के समय सड़कों पर अंधेरा छा गया। वाहन चालकों को लाइटें जलानी पड़ गईं। सड़कों पर धूल के गुबार ने सभी को अपने आगोश में ले लिया। सड़कों पर वाहन चालक आंधी में पेड़ गिरने और तार टूटने के डर से सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ते नजर आए।