{"_id":"5d5bb6c08ebc3e898a1bbe55","slug":"silver-cow-will-do-dugdha-abhishek-of-lord-krishna-on-janmashtami-2019-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी: चांदी की गाय के दूध से होगा कान्हा का अभिषेक, भक्तों पर लुटाई जाएगी लाला की 'छीछी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी: चांदी की गाय के दूध से होगा कान्हा का अभिषेक, भक्तों पर लुटाई जाएगी लाला की 'छीछी'
Thu, 22 Aug 2019 01:29 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 22 Aug 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में चांदी की गाय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा के जन्मस्थान मंदिर में सबसे पहले कान्हा के जन्म का अभिषेक चांदी से निर्मित गाय के 51 किलो दूध से होगा। इसके बाद दही, घी, बूरा, शहद और दूध से महाभिषेक किया जाएगा। वहीं वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में 23 अगस्त की रात 12 बजे गर्भगृह में ठाकुर जी का महाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद वर्ष में एक बार होने वाली मंगला आरती रात 1:55 बजे की जाएगी। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों पर लाला की छीछी लुटाई जाएगी।
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा और सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि 24 अगस्त को मनाई जाने वाली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण का अभिषेक स्वर्ण जड़ित चांदी से बनी गाय के दूध से होगा। इसमें श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही स्वत:चालित यंत्रों से कामधेनु गाय के थन से दूध निकलने लगेगा। रात्रि 12:15 से 12:30 तक अभिषेक चलेगा। 12:30 से 12:40 तक शृंगार आरती के दर्शन होंगे।
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
जन्म महाभिषेक का अलौकिक आकर्षण रात्रि 12 बजे भगवान के प्राकट्य के साथ संपूर्ण मंदिर परिसर में शंख, ढोल, नगाड़े के साथ मृदंग बज उठेंगे। मुख्यद्वार पर लगे पीए सिस्टम माध्यम से कृष्ण जन्मभूमि से शंखनाद का अलौकिक आनंद मथुरावासी ले सकेंगे। कान्हा के जन्म के साथ ही मंदिर प्रांगण में विभिन्न प्रकार के फूलों की वर्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
इस बार ठाकुरजी पुष्प तेजोमहल में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। पत्र, पुष्प और काष्ठ से बनाए जाने वाले इस बंगले की छठा और कला अनूठी होगी। ठाकुरजी रेशम, जरी एवं रत्नों से प्रतिकृति के सुंदर मृगांक कौमुदी (चंद्र ज्योत्सना) पोशाक धारण करेंगे। प्राकट्य और अभिषेक रजत कमल पुष्प में होगा। साथ ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुरजी प्रात: मंगला के बाद इस दिव्य पोशाक को धारण कर दर्शन देंगे।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में 23 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। मंदिर परिसर में गोस्वामी अपने लाड़ले के जन्म की खुशी में खिलौने, बर्तन, वस्त्र, रुपये, मिठाई, फल, मेवा लुटाएंगे। सेवायत अशोक गोस्वामी ने बताया कि नंदोत्सव पर भगवान जगमोहन में भक्तों को दर्शन देंगे। केसर दही जो भक्तों के बीच लुटाया जाता है। उसे भक्तजन लाल की छीछी का रूप में मानते हैं और उसे पाने का हर संभव प्रयास करते हैं।