फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस: जिसे दिया सहारा उसी ने किया बेसहारा, दिल में 'कसक' बाकी

Wed, 21 Aug 2019 04:44 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 21 Aug 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
national senior citizens day 2019 Old age home Story of Mainpuri
वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
बचपन में लड़खड़ाते कदमों को जिसने सहारा दिया था आज बुढ़ापे में वे खुद बेसहारा हैं। भले ही अपनों ने उन्हें सड़क पर छोड़ दिया है, लेकिन समाज कल्याण की ओर से संचालित वृद्धाश्रम ने उनके लड़खड़ाते कदमों को थाम लिया है। यहां सारी सुविधाएं होने के बाद भी उनके दिल में एक कसक बाकी है, वह कसक है अपनों की जो शायद कभी खत्म न हो।

 
national senior citizens day 2019 Old age home Story of Mainpuri
वृद्धाश्रम में रह रहीं बेलाहार निवासी मीरा देवी - फोटो : अमर उजाला
शहर के दीवानी रोड स्थित वृद्धाश्रम में रह रहीं बेलाहार निवासी मीरा देवी के आसपास भले ही कई लोग रहते हैं, लेकिन अपनों की याद उन्हें इस भरी महफिल में भी अकेला कर देती है। एक बेटा और दो बेटी के भरे परिवार में भी मीरा देवी को दो वक्त की रोटी नसीब नहीं हो सकी। 
national senior citizens day 2019 Old age home Story of Mainpuri
वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग मोहम्मद शफीक - फोटो : अमर उजाला
ऐसा ही हाल भोगांव निवासी मोहम्मद शफीक का भी है। वृद्धाश्रम के केयरटेकर को वह शहर के करहल चौराहे पर पड़े हुए मिले थे, तब वह बहुत बीमार था। उन्होंने बताया कि उनके दो बेटे हैं और वे टेलर हैं। लेकिन दोनों ही ने उन्हें रखने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद से घर से निकल आए थे। भूख प्यास से हालत बिगड़ती गई और बेहोश होकर चौराहे पर गिर पड़े। जहां से उन्हें वृद्धाश्रम लाया गया। वे तो अब उस केयरटेकर को ही अपना बेटा मानते हैं। वे कहते हैं कि अगर अब परिवार उन्हें लेने आ भी जाए तो भी वे न जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
national senior citizens day 2019 Old age home Story of Mainpuri
गंगाशरण - फोटो : अमर उजाला
किशनी के गांव टिकसुरी निवासी गंगाशरण का दर्द भी कुछ ऐसा ही है। तीन बेटों में से दो बेटे सरकारी सेवा में है तो एक प्राइवेट नौकरी करता है। लेकिन इतना सब होने के बाद भी उनके बेटों के पास दो वक्त की रोटी नहीं थी। जिससे मजबूरन उन्हें वृद्धाश्रम आना पड़ा। अपने बेटों की बात करते-करते उनकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं। ये दर्द यहां रहने वाले किसी एक दो का नहीं बल्कि यहां रहने वाले 58 बुजुर्गों का है।
विज्ञापन
national senior citizens day 2019 Old age home Story of Mainpuri
वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों ने अब इसे ही अपना संसार बना लिया है। यहां रहने वाली विद्यावती कहती हैं कि यहां सब एक ही उम्र के हैं, तो आपस में बातचीत कर अपना सुख दुख बांटते रहते हैं। अब तो कोई घर वापस लेने के लिए भी आ जाए तो भी नहीं जाएंगे। क्योंकि अब यही हमारा संसार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed