फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला फाउंडेशन: 'लहू देश के लिए' देने को 76 महादानी आए, बेटियों ने भी पहली बार किया रक्तदान

Mon, 27 Jul 2020 12:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 27 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation Blood Donation Camp 76 People Donate
शिविर में रक्तदान करतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
कारगिल विजय दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा दो स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राया में लगे शिविर में 64 और मथुरा में 12 रक्तदानवीरों ने रक्तदान किया। कुल 76 लोगों ने रक्त दिया। शिविर में युवा, युवतियों, महिला और पुरुषों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। 
Amar Ujala Foundation Blood Donation Camp 76 People Donate
शिविर का शुभारंभ करते विधायक पूरन प्रकाश - फोटो : अमर उजाला
राया में अग्रवाल धर्मार्थ चिकित्सालय में अमर उजाला फाउंडेशन व रक्तदाता फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक पूरनप्रकाश ने अमर शहीद भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस आदि के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि आज कारगिल विजय दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर लगाकर सराहनीय कार्य किया है। रक्तदान से कितनी लोगों की जान बचेगी। 
Amar Ujala Foundation Blood Donation Camp 76 People Donate
शिविर में रक्तदान करते महादानी - फोटो : अमर उजाला
पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम वास्तव में बहुत आवश्यक हैं। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने भी विचार रखे। सद्भावना ब्लड बैंक के डायरेक्टर डॉ. संजीव सारस्वत, कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. भूदेव सिंह, डॉ. रघुराज चौधरी, अनिल रावत, चंद्रर ठेकेदार, प्रतुल गंगल, अनिल रावत, अभिषेक शर्मा, संजय गोयल, शुभम अग्रवाल, हरेंद्र सिंह, मनोज वार्ष्णेय, विनोद शर्मा, मोहित गौड़, बच्चनलाल सारस्वत, नेत्रपाल सिंह, राजबहादुर सिंह, मुकेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। वहीं, रक्तदाता टीम के अमित गोयल, कुशल, मोहित अग्रवाल, शुभम, संजय, प्रशांत विष्णु, अंकुर सिंह, अभिषेक, आकाश आदि थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation Blood Donation Camp 76 People Donate
शिविर में रक्तदान करता युवा - फोटो : अमर उजाला
शहर के महोलीरोड स्थित कल्याण ब्लड बैंक में सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर लगाया गया। संस्था से जुड़े स्वयंसेवक के साथ आम लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शाम 5 बजे तक लगाए गए शिविर मे 12 लोगों ने रक्तदान किया। ब्लड बैंक के व्यवस्थापक अमित भारद्वाज ने कहा कि जो लोग रक्त का दान कर लोगों की जिंदगी बचाते हैं उनका योगदान अतुलनीय है। बछगांव के बीके चौधरी, अडूकी के भुवनेश कुमार, दामोदरपुरा निवासी रामकिशन व प्रवेश ने कहा कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है।
 
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation Blood Donation Camp 76 People Donate
बेटियों ने भी किया पहली बार रक्तदान - फोटो : अमर उजाला
बेटियों ने भी किया पहली बार रक्तदान 
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में बेटियों का भी सहयोग कम नहीं रहा। अंजली चौधरी ने कहा कि रक्तदान सभी के लिए आवश्यक है। पहली बार रक्तदान कर खुशी महसूस कर रही हैं। शिवानी अग्रवाल ने कहा कि सबसे पहले धन्यवाद अमर उजाला फाउंडेशन के लिए जो इस तरह के शिविर का आयोजन किया। पहली बार रक्तदान किया है। दिव्यांशी व पल्लवी ने भी रक्तदान किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed