फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: भक्तों को आकर्षित कर रहे बाजार में आए चांदी के हिंडोले और लड्डू गोपाल, जानिए क्या है कीमत

Thu, 26 Aug 2021 12:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 26 Aug 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna janmashtami 2021: Sliver Hindola For Laddu Gopal Birth Celebration
चांदी का झूला - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर चांदी के लड्डू गोपाल और चांदी के हिंडोले भी बाजार में आ चुके हैं। 250 ग्राम से लेकर तीन किलोग्राम तक के हिंडोले बाजार में दिखने लगे हैं। इनकी कीमत सर्राफा बाजार मैं 21,000 रुपये से लेकर 2,51,000 रुपये तक है। इसके साथ ही 10 ग्राम से लेकर 200 ग्राम चांदी के पोले और 100 ग्राम से लेकर 1000 ग्राम तक के ठोस लड्डू गोपाल भी कन्हैया के भक्तों को काफी पसंद आ रहे हैं। इनकी कीमत 1100 रुपये से लेकर 70,000 रुपये तक है। ब्रज में जन्माष्टमी का पर्व तीन दिन तक मनाया जाता है। मथुरा-वृंदावन में 30 अगस्त से इस पर्व की शुरुआत होगी। नंदभवन-श्रीबांकेबिहारी मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मस्थान में महोत्सव के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। बाजार में इन दिनों जन्माष्टमी से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी बढ़ गई है।

 
Shri Krishna janmashtami 2021: Sliver Hindola For Laddu Gopal Birth Celebration
चांदी का झूला और लड्डू गोपाल - फोटो : अमर उजाला
11000 रुपये के चांदी के बाल गोपाल की ज्यादा मांग 
लड्डू गोपाल के भक्तों को 1500 रुपये से लेकर 11,000 रुपये तक के चांदी के कन्हैया (लड्डू गोपाल) और 21,000 से एक लाख तक हिंडोले पहली पसंद बने हुए हैं। बाजार में पिछले दो दिनों से तेजी भी दिखाई दे रही है।  - नीतेश अग्रवाल, अध्यक्ष, आगरा सर्राफा एसोसिएशन
 
Shri Krishna janmashtami 2021: Sliver Hindola For Laddu Gopal Birth Celebration
श्रीकृष्ण का भोग-प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के भोग पर इस बार अफगानिस्तान में चल रही अस्थिरता का असर दिखाई दे रहा है। बाल गोपाल के लिए तैयार होने वाले छप्पन भोग की कीमतों में लगभग 20 रुपये किलो से 50 रुपये किलो तक दाम बढ़े हुए हैं। हरा पिस्ता, काजू, किशमिश, बादाम आदि के भावों में आए उछाल से कन्हैया का भोग महंगा हो गया है। घरों में तैयार होने वाला मेवे का पाग भी इस बार रसोई के बजट पर असर डाल रहा है। महिलाओं का मानना है कि महंगाई के बाद भी पूरे मन से लड्डू गोपाल का मेवा पाग घरों में तैयार करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shri Krishna janmashtami 2021: Sliver Hindola For Laddu Gopal Birth Celebration
लड्डू गोपाल - फोटो : अमर उजाला
छप्पन भोग पर कीमतों का ज्यादा असर
सूखा मेवा काफी महंगा होने से प्रसाद इस बार महंगा हुआ है। खासतौर से मंदिरों के लिए तैयार किए जाना वाला छप्पन भोग पर इसका काफी असर दिखाई दे रहा है। - सिद्धांत भगत, संचालक, भगत हलवाई
विज्ञापन
Shri Krishna janmashtami 2021: Sliver Hindola For Laddu Gopal Birth Celebration
बाजार में पोशाक खरीदतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
एक साल में बदले भाव
भोग    पिछले साल    अब
मेवा पाग    600 रुपये    650 रुपये
मिंगी पाग    440 रुपये    470 रुपये
गोंद पाग    500 रुपये    530 रुपये
गिरी पाग    500 रुपये    540 रुपये
मेवा पंजीरी    400 रुपये    440 रुपये
मेवा कलाकंद    440 रुपये    460 रुपये
(स्रोत: फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल मिठाई प्रकोष्ठ)

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: काशी में बने हिंडोले में झूलेंगे कान्हा, बाजार में नई डिजाइन की पोशाकें और झूले

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed