{"_id":"5f0bf5d78ebc3e63547313ee","slug":"shopkeeper-protests-in-firozabad-after-new-guide-line-of-market-open","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाजार बंदी के नए आदेश से व्यापारियों में फूटा आक्रोश, दुकानें बंद कर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार बंदी के नए आदेश से व्यापारियों में फूटा आक्रोश, दुकानें बंद कर प्रदर्शन
Mon, 13 Jul 2020 11:25 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
नए नियम से बाजार खोलने का विरोध करते व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण को लेकर प्रशासन ने बाजार खोलने को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। अब नई गाइडलाइन से सोमवार से बाजार खुलेगा। वहीं मंगलवार की बंदी को समाप्त कर शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहेंगे।
नए नियम से बाजार खोलने का विरोध करने वाले व्यापारियों को समझाने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शासन के निर्देश के बाद नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज ने जारी आदेश में बताया कि सभी बाजार पूर्व की भांति दांए और बाएं के हिसाब से सोमवार से शुक्रवार तक खुलेंगे। शनिवार और रविवार को बंदी रहेगी। अब नये आदेश के मुताबिक शनिवार और रविवार को लॉकडाउन के कारण मंगलवार की सप्ताहिक बंदी नहीं रहेगी।
नए नियम से बाजार खोलने का विरोध करते व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को भी बाजार में दाएं और बाएं का नियम लागू रहेगा। मेडिकल स्टोर, अस्पताल, गैस आपूर्ति एवं अन्य आवश्यक सेवा से जुड़े प्रतिष्ठानों को छोड़कर सभी बाजार शनिवार और रविवार को पूर्णत: बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने खोली दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
13 जुलाई को जब दुकानें खुलीं तो व्यापारियों ने विरोध प्रकट किया। जनपद में बाजार खोलने के नियम को लेकर व्यापारी आक्रोशित हो गए। व्यापारियों ने सदर बाजार में प्रदर्शन कर हंगामा किया। व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी की। सदर बाजार में व्यापारियों ने खुली दुकानों को भी बंद कराया है। पुलिस फोर्स बाजार में मौजूद है।
विज्ञापन
बंद पड़ा फिरोजाबाद का बाजार (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
13 जुलाई से पूर्व की भांति बाएं ओर की दुकानें खुलेगी, जो सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को खुलेंगी। वहीं दाएं ओर की दुकानें मंगलवार एवं गुरुवार को खुलेंगी। अगले सप्ताह अर्थात 20 जुलाई को प्रथम सप्ताह के मंगलवार को खुलने वाली दुकानें सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को खुलेगी। वहीं जो दुकानें 13 जुलाई सोमवार को खुल रही है वे अलगे सप्ताह मंगलवार एवं मंगलवार व बृहस्पतिवार को खुलेगी। अग्रिम आदेश तक उपरोक्त व्यवस्था लागू रहेगी।