{"_id":"5e32c8108ebc3e4ae83b9e00","slug":"shahji-mandir-vasanti-kamra-opned-on-vasant-panchmi-in-vrindavan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अद्भुत...अलौलिक...अद्वितीय, शाहजी मंदिर में खुला वसंती कमरा, तस्वीरें में देखें आस्था की आभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अद्भुत...अलौलिक...अद्वितीय, शाहजी मंदिर में खुला वसंती कमरा, तस्वीरें में देखें आस्था की आभा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अलौलिक वसंती कमरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वसंत पंचमी पर वृंदावन स्थित शाहजी मंदिर के वसंती कमरे को श्रद्धालुओं के लिए खोला गया। इस अद्भुत और अलौकिक कमरे में विराजमान अपने आराध्य के दर्शन पाकर भक्त धन्य हो गए। इस विशेष कमरे की अलौलिक आभा देख कर भक्तों के मुख से बरबस ये शब्द निकल पड़ा, अद्भुत...अलौलिक...अद्वितीय !
2 of 5
शाहजी मंदिर के बाहर श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
वसंती कमरे में रंग-बिरंगी रोशनी, स्वर्णमयी दीवार, दर्पण और झूमर की अलौकिक आभा के बीच बृहस्पतिवार को राधारमण लाल जू ने श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य ठाकुर जी का अभिषेक किया गया।
3 of 5
शाहजी मंदिर का वसंती कमरा
- फोटो : अमर उजाला
वसंती कमरे में राधारमण लाल जू के जैसे ही दर्शन हुए, समूचा परिसर ठाकुर जी के जयकारों से गूंज उठा। राजशाही झाड़-फनूसों, रंग-बिरंगी रोशनी, गोलाकार छत पर की गई पच्चीकारी और विभिन्न रंगों के दर्पण भक्तों को आकर्षित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वसंती उल्लास में डूबे भक्त
- फोटो : अमर उजाला
शाहजी मंदिर के व्यवस्थापक ने बताया कि वृंदावन के शाहजी मंदिर का यह विशेष कमरा वर्ष में सिर्फ दो अवसरों पर श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता है। प्रथम बार वसंत पंचमी पर दो दिन व दूसरी बार श्रावण मास में दो दिन ठाकुर जी इस विशेष कमरे में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
वसंत पंचमी पर प्राचीन केशवदेव मंदिर में सजावट
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित प्राचीन केशव देव मंदिर में भी वसंत पंचमी की धूम रही। केशव देव मंदिर में पीले फूलों से भव्य सजावट की गई। वसंती छटा के बीच हजारों भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन किए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।