फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP News: मथुरा जंक्शन से चोरी हुआ सात माह का बच्चा, फिरोजाबाद में भाजपा पार्षद के घर से बरामद

Mon, 29 Aug 2022 01:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Aug 2022 01:49 PM IST
विज्ञापन
Seven-month-old child stolen from Mathura Junction recovered from BJP councilor house in Firozabad
सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपी की पहचान - फोटो : अमर उजाला

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 9 से चोरी हुआ सात माह का बच्चा फिरोजाबाद में भाजपा की महिला पार्षद के घर में मिला है। मथुरा जीआरपी ने एसओजी की मदद से फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित बुरे वाली गली में महिला पार्षद विनीता अग्रवाल के घर से रविवार सात 12 बजे बच्चे को बरामद कर लिया। पुलिस मासूम बच्चे और पार्षद के परिजनों को अपने साथ ले गई।



मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के गांव परखम निवासी राधा पत्नी करन सिंह अपनी मां सविता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ 23 अगस्त की रात प्लेटफार्म नंबर 9 पर सो रही थी। राधा का सात माह का बच्चा उसके पास सोया हुआ था। 24 अगस्त की सुबह करीब 6:00 बजे राधा जागी तो उसके पास से बच्चा गायब था। राधा ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी। जंक्शन से बच्चा चोरी होने की घटना से खलबली मच गई। 
 


 

 

Seven-month-old child stolen from Mathura Junction recovered from BJP councilor house in Firozabad
प्लेटफॉर्म पर सो रहे यात्री - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक व्यक्ति महिला के पास सो रहे बच्चे को उठाकर ले जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने बच्चा चोरी होने का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। 
 
Seven-month-old child stolen from Mathura Junction recovered from BJP councilor house in Firozabad
महिला के पास से बच्चा उठाता शख्स - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने एक महिला के साथ कुछ लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बच्चा फिरोजाबाद में बेचा गया है। इस पर जीआरपी मथुरा और एसओजी  रविवार रात 12:00 बजे फिरोजाबाद पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Seven-month-old child stolen from Mathura Junction recovered from BJP councilor house in Firozabad
बच्चा चोरी करके ले जाता शख्स - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जीआरपी ने स्थानीय पुलिस को मामले से अवगत कराने के साथ बुरे वाली गली निवासी पार्षद विनीता अग्रवाल पत्नी किशन मुरारी अग्रवाल के यहां दबिश देकर बच्चे को बरामद कर लिया गया। 
विज्ञापन
Seven-month-old child stolen from Mathura Junction recovered from BJP councilor house in Firozabad
इस शख्स ने चुराया था बच्चा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि पार्षद ने बच्चे को खरीदा था। बच्चा मथुरा जंक्शन से चोरी किया गया। पुलिस पार्षद के परिजनों को अपने साथ मथुरा ले गई है। बता दें कि बच्चा चोरी होने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसकी मदद से जीआरपी आरोपियों तक पहुंची। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed