{"_id":"5cebaecbbdec22073f3f24a3","slug":"scorching-heat-due-to-agra-temperature-increases-next-three-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पारा चढ़ने से जेठ की दोपहरी में झुलस रहे लोग, अगले तीन दिन आसमान से बरसेगी 'आग'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा चढ़ने से जेठ की दोपहरी में झुलस रहे लोग, अगले तीन दिन आसमान से बरसेगी 'आग'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 May 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
छाता लगाकर तेज धूप से बचाव करती विदेशी पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मौसम का पारा चढ़ने से जेठ की दोपहरी में लोग झुलसने लगे हैं। आगरा में सोमवार सुबह सात बजे से ही तेज धूप ने परेशान करना शुरू कर दिया। दोपहर तक तो आसमान से आग बरसने लगी। गर्मी का असर ताजमहल, आगरा किला समेत अन्य स्मारकों में आने वाले पर्यटकों पर भी पड़ रहा है। पर्यटकों की संख्या कम हो गई है, जो पर्यटक पहुंचे, उनका गर्मी से बुरा हाल हो गया।
2 of 6
गर्मी में प्यास बुझाता युवक
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार दोपहर को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो रविवार को 41.9 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार मई के आखिरी सप्ताह में पारे में बढ़ोतरी के आसार हैं। ऐसे में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में और इजाफा हो सकता है।
3 of 6
दोपहर को सदर बाजार में पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
गर्मी के तेवर देख अधिकतर लोगों ने दिन में घर से निकलने से परहेज किया। दोपहर गर्म हवा बदन को झुलसा रही है। गर्मी के कारण जहां बाजार और सड़कों पर सन्नाटा पसरा है, वहीं ताजमहल समेत ऐतिहासिक इमारतों पर पर्यटकों की संख्या बेहद कम रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ताजमहल में छाता लगाकर तेज धूप से बचाव करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
पिछले दिनों आई आंधी के चलते मौसम में बदलाव आया था। तापमान में छह डिग्री तक की गिरावट हो गई थी। रविवार से पारा फिर चढ़ने लगा। दिन का तापमान बढ़ने से लोगों में व्याकुलता और बढ़ गई।
विज्ञापन
5 of 6
तापमान
- फोटो : सोशल मीडिया
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले तीन दिन तक तापमान में गिरावट के आसार नहीं है। अगले तीन दिन में तापमान में इजाफा हो सकता है। लू के थपेड़े परेशान करेंगे। दिन के साथ रात में भी तपिश बरकरार रह सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।