{"_id":"5ce83441bdec22076402937b","slug":"mulayam-singh-yadav-winning-margin-in-2019-lok-sabha-elections","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पोस्टल बैलेट में हारे मुलायम, शिवपाल की विधानसभा से मिली बेरुखी ने कम किया जीत का अंतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टल बैलेट में हारे मुलायम, शिवपाल की विधानसभा से मिली बेरुखी ने कम किया जीत का अंतर
Sun, 26 May 2019 09:32 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 26 May 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी का गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में मुलायम को उनके कद के हिसाब से जीत नहीं मिली। भोगांव विधानसभा से लेकर पोस्टल बैलेट में नेताजी की हार हुई है। वहीं जसवंतनगर की बेरुखी से भी उनकी जीत का अंतर कम हुआ है।
शिवपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी समाजवादी पार्टी का गढ़ कहा जाता है। सपा के टिकट पर यहां से जिसने चुनाव लड़ा वह हजारों नहीं, लाखों वोटों से जीता, लेकिन वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सपा के 'दुर्ग' की नींव कमजोर होती नजर आ रही है। शायद इसीलिए लाखों वोटों से जीतने वाले नेता जी सिर्फ और सिर्फ 94 हजार वोटों से ही जीत हासिल कर सके।
शिवपाल और मुलायम
'नेताजी' के कद के हिसाब से यह जीत काफी छोटी है। खुद सपाई खेमा भी इसे स्वीकार कर रहा है और जीत का अंतर कम होने के कारण जानने के लिए समीक्षा की बात कही जा रही है। बात जसवंतनगर क्षेत्र की करें तो यहां भी सपा को नुकसान हुआ है। इस बार जसवंतनगर के मतदाताओं ने सपा को उतनी लीड नहीं दी, जितनी बीते चुनाव में देते आए हैं। अगर जसवंतनगर से 'नेताजी' को साथ मिला होता तो भी जीत का अंतर बढ़ सकता था। बात पोस्टल बैलेट की करें तो भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य को 1978 तो वहीं मुलायम सिंह यादव को 1781 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा में मुलायम सिंह यादव ( फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
लोकसभा चुनाव 2014
प्रत्याशी मैनपुरी भोगांव किशनी करहल जसवंतनगर
मुलायम सिंह, सपा 94600 74997 97035 141068 187755
शत्रुघन सिंह, भाजपा 48626 76137 41588 39352 25414
संघमित्रा मौर्या, बसपा 35482 31788 30055 25857 19546
प्रत्याशी मैनपुरी भोगांव किशनी करहल जसवंतनगर
मुलायम सिंह, सपा 94600 74997 97035 141068 187755
शत्रुघन सिंह, भाजपा 48626 76137 41588 39352 25414
संघमित्रा मौर्या, बसपा 35482 31788 30055 25857 19546
विज्ञापन
प्रेम सिंह शाक्य और मुलायम सिंह यादव (फाइल)
लोकसभा चुनाव 2019
प्रत्याशी मैनपुरी भोगांव किशनी करहल जसवंतनगर
मुलायम सिंह, सपा 93373 81636 92596 118133 137407
प्रेम सिंह शाक्य, भाजपा 86812 107146 79353 79967 75281
प्रत्याशी मैनपुरी भोगांव किशनी करहल जसवंतनगर
मुलायम सिंह, सपा 93373 81636 92596 118133 137407
प्रेम सिंह शाक्य, भाजपा 86812 107146 79353 79967 75281