फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2020: फेसबुक पर दर्शन देंगे भगवान भोलेनाथ, नहीं लगेंगे मेले, राजेश्वर मंदिर में विशेष पूजा

Mon, 06 Jul 2020 04:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 06 Jul 2020 04:13 AM IST
सार

  • राजेश्वर मंदिर में होगी विशेष पूजा-अर्चना
  • कोरोना संक्रमण के कारण पट रहेंगे बंद
  • इस बार नहीं लगेंगे मंदिरों पर मेले

विज्ञापन
Sawan Somwar 2020: Sawan Ka Pahla Somvar Rajeshwar Mandir Puja Lord Shiva On Facebook
राजेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
सावन में इस बार भक्तों को भगवान भोलेनाथ के मंदिरों के दर्शन फेसबुक पर ही हो पाएंगे। कोरोना संक्रमण के कारण मंदिर खोले जाने की अनुमति नहीं दी गई है। इस कारण सावन के हर सोमवार को लगने वाले मेले नहीं लगेंगे। पहले सोमवार को राजेश्वर मंदिर में मेला लगता था। इस बार राजेश्वर महादेव के दर्शन भी फेसबुक पर ही हो पाएंगे। 



 
Sawan Somwar 2020: Sawan Ka Pahla Somvar Rajeshwar Mandir Puja Lord Shiva On Facebook
राजेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
शमसाबाद रोड पर राजपुर चुंगी के पास स्थित राजेश्वर महादेव मंदिर में सावन के पूरे महीने भगवान का श्रृंगार कर विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। सोमवार को भी यहां विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। सावन में मंदिर के पट सुबह चार बजे खुलते हैं। रात 10:30 बजे तक मंदिर खुला रहता है। सामान्य दिनों में दोपहर एक से 3:30 बजे तक मंदिर भगवान के शयन को बंद रहता है। सावन व नवरात्र में मंदिर पूरे दिन खुलता है।
Sawan Somwar 2020: Sawan Ka Pahla Somvar Rajeshwar Mandir Puja Lord Shiva On Facebook
राजेश्वर महादेव मंदिर व शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के पुजारी राजकुमार गोस्वामी गिरी ने बताया कि यहां स्थित शिवलिंग करीब 850 वर्ष पुराना है। राजाखेड़ा के सेठ ने शिवलिंग की स्थापना के बाद छोटे से मंदिर की स्थापना की थी। लोग पूजा के लिए आने लगे। मन्नतें पूरी होने लगीं तो मंदिर की ख्याति दूर तक फैल गई। इसके बाद धौलपुर के सेठ ने विशाल मंदिर का निर्माण कराया। ट्रस्ट बनने पर इसे और भव्य रूप दिया गया। उनका परिवार पांच पीढ़ियों से मंदिर में पूजा-अर्चना का काम कर रहा है। यह पहली बार है कि सावन के पहले सोमवार को मेला नहीं लगेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Somwar 2020: Sawan Ka Pahla Somvar Rajeshwar Mandir Puja Lord Shiva On Facebook
भगवान राजेश्वर महादेव
तीन बार रंग बदलता है शिवलिंग
पुजारी ने बताया कि इस मंदिर की विशेषता यहां शिवलिंग दिन में तीन बार रंग बदलते हैं। सुबह की मंगला आरती के दौरान सफेद रंग, दोपहर की आरती के दौरान हल्का नीला रंग और शाम की आरती के दौरान गुलाबी रंग का शिवलिंग दिखाई देती है।
 
विज्ञापन
Sawan Somwar 2020: Sawan Ka Pahla Somvar Rajeshwar Mandir Puja Lord Shiva On Facebook
कैलाश मंदिर आगरा - फोटो : अमर उजाला
सावन में मंदिरों के मेले
पहला सोमवार : राजेश्वर महादेव मंदिर 
दूसरा सोमवार : बल्केश्वर महादेव मंदिर 
तीसरा सोमवार : कैलाश महादेव मंदिर 
चौथा सोमवार : प्रथ्वीनाथ महादेव मंदिर 
(जैसा कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरी ने बताया, इस बार मेले नहीं लगेंगे)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed