{"_id":"5d510cc28ebc3e6d107495d9","slug":"eid-ul-adha-2019-muslims-perform-namaj-at-taj-mahal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बकरीद पर ताजमहल के साये में अदा की नमाज, गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद पर ताजमहल के साये में अदा की नमाज, गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 12 Aug 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल में नमाज अदा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया को मोहब्बत का पैगाम देने वाले ताजमहल के साये में सोमवार सुबह ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर लोगों ने दिली मुबारकबाद दी। इस दौरान ताजमहल में तीन घंटे तक निशुल्क प्रवेश रहा। फतेहपुर सीकरी में भी सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद का पर्व मनाया जा रहा है।
2 of 5
वजू करते मुस्लिम समाज के लोग
- फोटो : अमर उजाला
बकरीद की नमाज के दौरान ताजमहल में सुबह 7 से 10 बजे तक तीन घंटे प्रवेश निशुल्क रहा। इसके कारण ताजमहल में नमाज के दौरान ज्यादा भीड़ नजर आई। ताजगंज व आसपास के नमाजियों ने सुबह सात बजे से ही ताजमहल पहुंचना शुरू कर दिया था।
3 of 5
ताजमहल में नमाज अदा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के साथ पहुंचे कई नमाजियों ने पहले ताज का दीदार किया, फिर मस्जिद में नमाज अदा की। अल्लाह के सजदे में हजारों सिर झुके और देश में अमन चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। सुबह सात से 10 बजे तक सभी देसी-विदेशी सैलानियों को स्मारक में निशुल्क प्रवेश मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ताजमहल में नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग
- फोटो : अमर उजाला
नमाजियों के साथ तमाम देशी-विदेशी पर्यटक भी ताजमहल के अंदर सुबह से मौजूद थे। खुदा की इबादत में झुकते सिर और इसके बाद त्योहार की खुशियां, विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा था। हर ओर प्रेम और सद्भाव दिखाई दिया।
विज्ञापन
5 of 5
फतेहपुर सीकरी की मस्जिद में नमाज अदा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी में भी शांति और सौहार्द के साथ ईद का पर्व मनाया गया। सीकरी में शाही जामा मस्जिद में नमाज अदा कर देश में अमन और चैन की दुआ मांगी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।