फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sindhi community staged protest with black flags following collapse of temple building

मंदिर भवन गिरने पर आक्रोश: सिंधी समाज ने काले झंडों के साथ दिया धरना, पुनर्निर्माण की अनुमति देने की मांग

Thu, 27 Aug 2026 07:01 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 27 Aug 2026 07:01 PM IST
सार

सिंधी समाज के लोगों का कहना है कि अनुमति में देरी के कारण भवन ढह गया। अगर समय पर अनुमति दे देते तो यह हादसा नहीं होता। दो दिन पहले ही महोत्सव खत्म हुआ है। तब यह हादसा होता तो दर्जनों लोग शिकार हो सकते थे। 

विज्ञापन
Sindhi community staged protest with black flags following collapse of temple building
ताजगंज में काले झंडे दिखाकर विरोध जताते सिंधी समाज के लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के ताजगंज थाने के सामने श्री झूलेलाल मंदिर भवन का हिस्सा गिरने से समाज के लोगों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को समाज के लोगों ने काले झंडे दिखाकर ताजगंज स्थित मंदिर परिसर में धरना दिया। उन्होंने मंडलायुक्त और एएसआई से भवन के पुनर्निर्माण की अनुमति देने की मांग की। सिंधी समाज ने कहा कि मरम्मत की अनुमति न मिली तो बाकी बचा हिस्सा भी ढह जाएगा।
विज्ञापन


सिंधी समाज के धरने में श्याम भोजवानी ने कहा कि जर्जर भवन की मरम्मत की तीन माह से अनुमति मांगी जा रही है। अनुमति में देरी के कारण भवन ढह गया। अगर समय पर अनुमति दे देते तो यह हादसा नहीं होता। दो दिन पहले ही महोत्सव खत्म हुआ है। तब यह हादसा होता तो दर्जनों लोग शिकार हो सकते थे। 
विज्ञापन


श्री झूलेलाल मंदिर, ताजगंज के अध्यक्ष शंकरलाल आसवानी एवं सचिव प्रदीप दीवान ने कहा कि भवन का एक हिस्सा गिर चुका है और दूसरा हिस्सा भी खतरनाक स्थिति में है। इसकी मरम्मत न की गई तो यह भी भरभराकर गिर सकता है। उन्होंने प्रशासन से जर्जर भवन के शेष हिस्से की तत्काल सुरक्षा जांच कराने, सुरक्षात्मक उपाय करने, मंदिर में जरूरी मरम्मत व निर्माण कार्य करने की अनुमति देने की मांग की। इस दौरान ग्रंथी जोगेन्दर सिंह, द्रोपदी ज्ञानचंदानी, केसर, भावना, पूजा, काव्या, सपना, हरि किशन आडवानी, हरीश मोटवानी, राजू कोठरी, लक्ष्मण दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed