{"_id":"5e834f6d8ebc3e768d06399f","slug":"sanitize-house-by-making-a-bleaching-powder-solution-ima-issue-whatsapp-for-patients","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस से बचाव के लिए घरों को करें सैनिटाइज, आईएमए अध्यक्ष ने बताई आसान विधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस से बचाव के लिए घरों को करें सैनिटाइज, आईएमए अध्यक्ष ने बताई आसान विधि
Wed, 01 Apr 2020 12:20 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 01 Apr 2020 12:20 AM IST
सार
मरीजों के लिए जारी किया व्हाट्सएप नंबर
विज्ञापन
सैनिटाइज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) आगरा के अध्यक्ष डॉ. आरएम पचौरी ने कहा है कि लॉकडाउन और आइसोलेशन के बाद कोरोना वायरस से लड़ाई में हमें तीसरा कदम अपने आसपास के क्षेत्र को विसंक्रमित (सैनिटाइज) करने का उठाना है। यह आसान है, इसे हम खुद ही कर सकते हैं।
सोशल मीडिया: कोरोना और जीवन का हाइवे
- फोटो : social media
सोडियम हाइपो क्लोराइट या ब्लीचिंग पाउडर से इसे किया जा सकता है। एक माचिस की डिब्बी के बराबर ब्लीचिंग पाउडर को एक लीटर पानी में घोलना है। इसका पौंछा लगाना है। इससे स्प्रे करना है। घर में स्प्रे वाली बोतलें होती हैं, किसानों के खेती में कीटनाशक छिड़काव के यंत्र होते हैं, इनमें ब्लीचिंग पाउडर का घोल भर लें और घर में तथा आसपास स्प्रे करें।
आईएएम ने परामर्श के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया
- फोटो : अमर उजाला
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने मरीजों को विशेज्ञषों के परामर्श के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। इस पर कोई भी किसी भी बीमारी के बारे में अपनी समस्या या पुराना पर्चा व्हाट्सएप कर सकता है। संबंधित विशेषज्ञों इनकी समस्या पर दवा और परामर्श बताएंगे। घरों पर साफ-सफाई के लिए घनी बस्तियों में ब्लीचिंग पाउडर भी बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमए आगरा के अध्यक्ष डॉ. आरएम पचौरी
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. आरएम पचौरी ने कहा है आईएएम के 1400 सदस्य हैं, इसके मुताबिक शहर को आठ जोन में बांटा है। इसके लिए संबंधित क्षेत्र के चिकित्सकों की टीम बनाई है। साथ ही क्षत्रीय इकाई भी घनी बस्तियों में एक-एक पैकेट ब्लीचिंग पाउडर देंगे। इसको पानी में घोल बनाकर घरों की सफाई करने को कहा जाएगा। लोगों को वायरस की गंभीरता को बताते हुए घरों में रहने को जागरूक किया जाएगा। घोल बनाने का तारीका भी बताएंगे। इसके साथ ही चिकित्सकों की टीम बुखार, जुकाम, खांसी, सांस लेने में परेशानी की भी जानकारी करेगी। किसी में वायरस की होने की आशंका पर जिला अस्पताल जांच के लिए कहा जाएगा। आईएमए मीडिया प्रभारी डॉ. पंकज नगायच ने बताया कि मरीज इस नंबर पर करें व्हाटसएप: 7830067676 कर सकते हैं। अध्यक्ष डॉ. आरएम पचौरी ने बताया कि इन दोनों पहल से मरीजों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
वार्ड में स्प्रे करता व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
निजी अस्पताल भी बनाए जाएंगे क्वारंटीन सेंटर, किए जा रहे चिह्नित
कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिला प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था कर रहा है। इसमें निजी अस्पतालों को भी क्वारंटीन सेंटर बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए अस्पताल चिह्नित किए जा रहे हैं। अभी सिकंदरा स्थित नयति अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों की सूची बनाई जा रही है। आईएमए सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी ने बताया कि जिला प्रशासन को पूरी तरह से सहयोग करने को तैयार हैं। चिकित्सकों की टीम और अस्पताल भी उपलब्ध कराएंगे। आईएमए के सदस्यों से प्रस्ताव भी मांगे गए हैं। अभी एत्मादपुर में नैमीनाथ आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज क्वारंटीन सेंटर बनाया जा चुका है।
कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिला प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था कर रहा है। इसमें निजी अस्पतालों को भी क्वारंटीन सेंटर बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए अस्पताल चिह्नित किए जा रहे हैं। अभी सिकंदरा स्थित नयति अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों की सूची बनाई जा रही है। आईएमए सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी ने बताया कि जिला प्रशासन को पूरी तरह से सहयोग करने को तैयार हैं। चिकित्सकों की टीम और अस्पताल भी उपलब्ध कराएंगे। आईएमए के सदस्यों से प्रस्ताव भी मांगे गए हैं। अभी एत्मादपुर में नैमीनाथ आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज क्वारंटीन सेंटर बनाया जा चुका है।