फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेल्स ऑफिसर हत्याकांड: कत्ल के हर राज का पर्दाफाश करने में जुटी आगरा पुलिस, हत्यारोपी पति-पत्नी संग कटनी तक सुराग की छानबीन

Thu, 19 Aug 2021 10:49 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 19 Aug 2021 10:49 AM IST
विज्ञापन
Sales Officer Murder Case Agra Police Go Katni Accused Husband And Wife
सेल्स ऑफिसर सुनील कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

ऑटो मोबाइल कंपनी के सेल्स ऑफिसर सुनील कुमार शर्मा की हत्या के आरोपी अजय उर्फ डकैत और उसकी पत्नी मोना को पुलिस ने बुधवार को रिमांड पर ले लिया। पुलिस दोनों को मध्य प्रदेश के कटनी लेकर गई है। उनसे आला कत्ल के साथ ही लूटी गई बाइक, एटीएम कार्ड आदि बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रांसयमुना कॉलोनी फेज दो निवासी सुनील कुमार शर्मा की दो अगस्त को हत्या की गई थी। शव ट्रांसपोर्ट नगर की झाड़ियों में मिला था। पुलिस ने अजय उर्फ डकैत और उसकी पत्नी मोना को जेल भेजा था। बुधवार को कोर्ट के आदेश पर दोनों को 32 घंटे की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने दोनों को थाने लाकर पूछताछ की। उन्होंने पुलिस की पूछताछ में यही बताया कि बाइक को कटनी जाते समय रास्ते में छिपा दिया था। 

Sales Officer Murder Case Agra Police Go Katni Accused Husband And Wife
हत्यारोपी पति और पत्नी - फोटो : अमर उजाला
सुनील की अंगूठी, घड़ी, एटीएम कार्ड, पासबुक, आधार कार्ड और आला कत्ल के बारे में भी पूछताछ की गई। गुरुवार तक टीम के वापस आने की संभावनाएं हैं। एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि टीम दोनों आरोपियों को लेकर बरामदगी के प्रयास में लगी है। बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में हत्याकांड को लेकर कई जानकारी भी दी हैं।
Sales Officer Murder Case Agra Police Go Katni Accused Husband And Wife
हत्या के आरोप में गिरफ्तार महिला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपियों ने अपने बयान में बताया है कि सुनील की बाइक आगरा से कटनी (मध्य प्रदेश) जाते समय रास्ते में छिपाई थी। पुलिस ने आरोपियों को 18 अगस्त को सुबह आठ बजे से रिमांड पर लिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sales Officer Murder Case Agra Police Go Katni Accused Husband And Wife
एडीजी कार्यालय पर धरना देते सेल्स ऑफिसर सुनील के परिजन - फोटो : अमर उजाला
सेल्स ऑफीसर सुनील कुमार शर्मा की हत्या में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए परिजनों के साथ चाणक्य सेना के पदाधिकारियों ने एडीजी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। एडीजी राजीव कृष्ण ने पदाधिकारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर ही चार घंटे बाद धरना खत्म हो सका।
 
विज्ञापन
Sales Officer Murder Case Agra Police Go Katni Accused Husband And Wife
सेल्स ऑफिसर सुनील का परिवार - फोटो : अमर उजाला
सुनील के भाई संतोष का कहना था कि पुलिस साजिश करने वाले आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्हें थाने से छोड़ दिया गया है, जबकि इन आरोपियों से उनके परिवार को खतरा है। बाद में एडीजी ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed