मेरे बेटे की हत्या सिर्फ दो करोड़ की फिरौती के लिए नहीं की गई है। इसके पीछे और कई वजह है। पुलिस के सामने आरोपी सुमित झूठ बोल रहा है। सुमित सहित पांचों आरोपियों का नारको टेस्ट कराया जाए, जिससे सच सामने आ जाएगा। यह कहना है मृतक सचिन चौहान के पिता सुरेश चौहान का। उन्होंने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है। दयालबाग के जयराम बाग कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय सचिन चौहान 21 जून को लापता हुआ था। अपहरण की आशंका पर एसटीएफ ने जांच की थी। 27 जून की रात को एसटीएफ ने हत्यारोपियों को पकड़ा था। पुलिस ने हर्ष चौहान, सुमित असवानी, हैप्पी खन्ना, रिंकू और मनोज बंसल को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि सचिन के अपहरण के बाद पानी के प्लांट पर ले जाकर मार डाला था। इसके बाद शव का बल्केश्वर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया था। अस्थियां भी विसर्जित की थीं। पुलिस ने आरोपियाें को जेल भेजा था।
{"_id":"60dd3a308ebc3ebc7b56af0e","slug":"sachin-chauhan-murder-case-family-demands-to-narco-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा में सचिन हत्याकांड: हत्यारोपियों के नारको टेस्ट की मांग, अजय देवगन की फिल्म देखकर रची थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में सचिन हत्याकांड: हत्यारोपियों के नारको टेस्ट की मांग, अजय देवगन की फिल्म देखकर रची थी साजिश
Thu, 01 Jul 2021 09:15 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 01 Jul 2021 09:15 AM IST
विज्ञापन
आगरा: सचिन का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिन हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी मुनिराज जी
- फोटो : अमर उजाला
हत्या के पीछे दो करोड़ की फिरौती मांगने की बात सामने आई थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी सुमित असवानी ने बताया था कि सचिन पर उसके 40 लाख रुपये बकाया थे। वह रकम लौटा नहीं रहा था। इसलिए हत्या कर फिरौती वसूलने की योजना बनाई।
सचिन हत्याकांड: पिता सुरेश चौहान को केक खिलाता सचिन (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
मृतक के पिता सुरेश चौहान ने पुलिस के सामने आरोपियों के कबूलनामे पर कई सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सुमित असवानी झूठ बोल रहा है। अगर, बेटे सचिन ने रकम उधार ली होती तो वह उन्हें जरूर बताता। सुमित ने कभी उनसे रकम क्यों नहीं मांगी। इसलिए आरोपी सुमित सहित अन्य का नारको टेस्ट कराया जाए, जिससे हत्या के पीछे के अन्य कारण भी सामने आ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा सचिन हत्याकांड: पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
...तो फिल्म देखकर बनाया लाश छिपाने का प्लान
आरोपी सुमित असवानी चीन से लौटकर आया है। वहीं हर्ष शीतगृह स्वामी के साझीदार का बेटा है। दोनों ही व्यापार कर रहे थे। एसटीएफ के निरीक्षक हुकुम सिंह के मुताबिक, आरोपियों ने सचिन की हत्या का प्लान एक महीने से बना रखा था। हर्ष ने सोचा था कि वह परिवार के साथ रहेगा। पुलिस के हर मूवमेंट के बारे में बताता रहेगा। वहीं सुमित ने लाश ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी। उन्हें पता था कि लाश अगर, यमुना में फेंकेंगे तो वह बरामद हो जाएगी। वहीं दफनाने पर भी बरामद हो जाती। इसलिए लाश को जलाना चाहते थे। यह भी पता था कि कोरोना मरीज बताएंगे तो श्मशान घाट पर ज्यादा पूछताछ नहीं होगी। पीपीई किट भी इसलिए पहनाई गई थी। उन्होंने लाश को बरामद नहीं करानेे का आईडिया वर्ष 2015 में आई अजय देवगन की एक फिल्म में देखा था। फिल्म में लाश नहीं मिलने की वजह से आरोपी बच गया था। इसलिए आरोपियों ने सोचा था कि सचिन की लाश नहीं मिलेगी तो वह गुमशुदा ही रहेगा। लाश दफनाने पर भी मिल जाती। इसलिए उसे जला दिया। इसके बाद फिरौती भी वसूल लेंगे।

सचिन हत्याकांड: आरोपी मनोज बंसल, सुमित असवानी
- फोटो : अमर उजाला
मनोज को रिमांड पर लेगी पुलिस
सचिन का मोबाइल अब तक बरामद नहीं हो सका है। मोबाइल को आरोपी मनोज बंसल कानपुर में फेंककर आया था। इसलिए पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, जिससे मोबाइल को बरामद किया जा सके।
ये भी पढ़ें: आगरा सचिन हत्याकांड: 40 लाख रुपये न लौटाने पर चीन से आए दोस्त ने रची थी 'खौफनाक' साजिश