सत्ता, अध्यक्ष और अविश्वास प्रस्ताव। आगरा जिला पंचायत अध्यक्ष पद से इनका अजब संयोग है। पिछले 25 साल से सत्ता दल का प्रत्याशी ही कुर्सी पर काबिज रहा है। सत्ता बदलते ही कुर्सी भी बदल जाती है। अविश्वास प्रस्ताव लाकर चार बार अध्यक्ष बदले जा चुके हैं। पांच साल के कार्यकाल में दो-दो बार अध्यक्ष पद के लिए घमासान हो चुका है। भाजपा से 1995 में चंदन चुन गए। दो साल बाद भाजपा सत्ता में आ गई। 199 तक कल्याण सिंह मुख्यमंत्री रहे। 2000 में सत्ता में भाजपा और प्रेम कुमारी परमार अध्यक्ष चुनी गई। 2005 में मुलायम सिंह मुख्यमंत्रित्व काल में सपा से पहली बार जिले में प्रेमवती सुमन अध्यक्ष बनीं। 2007 में बसपा सत्ता में आई तो 2010 में दौलतराम कुशवाह जिला पंचायत के सभापति चुने गए। दो साल बाद ही सपा की वापसी से फिर अध्यक्ष पद पर सपा काबिज हो गई।
{"_id":"60dc56278ebc3e9e7f6f8f5b","slug":"agra-bjp-win-zila-panchayat-adhyaksh-election-2021-know-history","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सत्ता से अध्यक्ष पद का अजब संयोग: निजाम बदलने के साथ बदलते रहे हैं आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता से अध्यक्ष पद का अजब संयोग: निजाम बदलने के साथ बदलते रहे हैं आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष
Wed, 30 Jun 2021 05:04 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 30 Jun 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
निर्विरोध जीत का प्रमाणपत्र दिखातीं मंजू भदौरिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2017 में मोदी लहर में भाजपा की वापसी से 2018 में अध्यक्ष पद पर प्रबल प्रताप सिंह विजयी हुए। मध्यावधि निर्वाचन के लिए सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। जिसमें मतदान के बाद अध्यक्ष बदले गए। पिछले 20 सालों से सत्ता में आते ही अविश्वास प्रस्ताव से अध्यक्ष बदलने की नई परंपरा कायम है। दूसरी तरफ धरातल पर देखें तो सदस्यों का गणित सत्ता से मेल नहीं खाता। पंचायत चुनाव 2021 में विपक्ष के पास भाजपा से अधिक सदस्य जीते हैं।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष मंजू भदौरिया को जीत का प्रमाणपत्र देते जिलाधिकारी पीएन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
शमसाबाद के वार्ड 33 से जिला पंचायत सदस्य चुनी गई मंजू भदौरिया को भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किया था। 51 सदस्यों को मतदान करना था, लेकिन नामांकन के दिन 26 जून को एक ही नामांकन डॉ. मंजू का दाखिल हुआ था। मंगलवार को नाम वापसी के दिन निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह ने मंजू को अपराह्न तीन बजे प्रमाणपत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा: भाजपा प्रत्याशी मंजू भदौरिया के नामांकन के दौरान की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मंजू भाजपा से दूसरी और जिले में चौथी महिला अध्यक्ष हैं। पूर्व विधायक डॉ. राजेन्द्र सिंह की पुत्रवधू मंजू भदौरिया उच्च शिक्षित एमबीए, पीएचडी हैं। बालिका शिक्षा और पंचायतों में विकास को लेकर संकल्पित डॉ. मंजू ने वह संगठन को मजबूत करने का काम करेंगी।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी मंजू भदौरिया
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि कार्यों से जिले में एक मिसाल कायम करने की कोशिश करूंगी। जिले से पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चार दावेदार थे। जिनमें ब्रज क्षेत्र भाजपा महिला पदाधिकारी समेत भाजपा दिग्गजों के संबंधी शामिल थे। नामांकन से दो दिन पूर्व भाजपा ने आगरा से मंजू को प्रत्याशी घोषित किया था। डॉ. राजेंद्र सिंह की दावेदारी को मानते हुए भाजपा ने मंजू को टिकट दिया था। मंजू ने भाजपा के खाते में एक और अध्यक्ष सीट जोड़ दी है।
जिला पंचायत अध्यक्ष: आगरा में चौथी बार भाजपा काबिज, मंजू भदौरिया निर्विरोध जीतीं
जिला पंचायत अध्यक्ष: आगरा में चौथी बार भाजपा काबिज, मंजू भदौरिया निर्विरोध जीतीं