{"_id":"5982fa854f1c1b65028b458c","slug":"rumor-are-spreading-after-agra-mathura-to-firozabad-and-kasganj-of-braid-cut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नहीं थमी अफवाह, आगरा-मथुरा के बाद फिरोजाबाद और कासगंज में भी चोटी कटने की दहशत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थमी अफवाह, आगरा-मथुरा के बाद फिरोजाबाद और कासगंज में भी चोटी कटने की दहशत
Thu, 03 Aug 2017 03:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 03 Aug 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
चोटी कटने की घटनाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा के बाद ब्रज क्षेत्र में चोटी कटने की अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार को आगरा और मथुरा में जहां शहरी आबादी में बसे गांवों में चोटी कटने के मामले सामने आए वहीं फिरोजाबाद और कासगंज में भी ऐसी घटनाओं की बात लोगों ने कही।
2 of 8
अफवाह
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच दहशत में आए लोगों ने अंधविश्वास का सहारा भी लेना शुरू कर दिया है। घरों पर हल्दी और मेहंदी के छापे लगाए जा रहे हैं तो कहीं-कहीं पुरुषों के भी महावर लगाने के मामले सामने आए।
3 of 8
चोटी कटने की घटनाएं
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में गुरुवार को दयालबाग के समीप गांव लाल गढ़ी की गुप्ता कालोनी निवासी मुन्नी देवी ने रात को सोते समय अपने बाल काटे जाने की बात कही। हालांकि मुन्नी देवी के पति महेश का कहना है कि उनकी पत्नी बीमार हैं और सुबह उनसे उठा नहीं गया। ऐसे में वे कमरे में झाड़ू लगा रहे थे तो उन्होंने कटे हुए बाल पड़े देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
बाल कटे
- फोटो : अमर उजाला
महेश का कहना है कि वे इस बात का कोई दावा नहीं करते कि उनकी पत्नी के बाल किसने काटे। मकान पे हल्दी के छापों को लेकर भी उनका कहना है कि ये काफी पहले के लगे हुए हैं। मैंने पूजा के दौरान इन्हें लगाया था। इधर मथुरा में थाना रिफाइनरी के आनंद विहार कालोनी में सुंदरी पत्नी सतीश कुमार ने भी अपनी चोटी कटने की बात कही।
विज्ञापन
5 of 8
चोटी कटने की घटनाएं
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मथुरा की शहर कोतवाली से केवल 20 कदम की दूरी पर किशन टीले पर महिला रामा देवी ने बताया कि रात को उनकी चोटी कट गई। आगरा-मथुरा में जहां यह अफवाह काफी तेजी से फैल रही है वहीं आसपास के जिलों में भी ऐसा मामला सामने आया है। फिरोजाबाद और कासगंज में बुधवार के बाद से इन घटनाओं का सिलसिला शुरू हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।