महिलाओं की चोटी काटने की अफवाह के बीच दलित वृद्ध महिला को चुड़ैल बताकर मारने की घटना के दूसरे दिन आगरा में फतेहाबाद का गांव बॉलीवुड फिल्म पीपली लाइव सा नजर आ रहा है। अंधविश्वास की इस कहानी की चर्चा देश भर में होते ही गांव में मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लग गया है।
इधर घटना के बाद से गांव के लोग दहशत में हैं। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है। दलित महिला की हत्या बाद यहां जातीय तनाव भी फैला हुआ है। ऐसे में पुलिस ने भी चौकसी बढ़ा दी है। ऐसी घटनाओं और अफवाहों पर को लेकर एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को दोपहर में ही सभी थाना प्रभारियों को अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटने के निर्दश दिए।
आगरा के एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे ने हिदायत दी कि कोई भी मामला सामने आने पर थाना प्रभारी खुद मौके पर जाएं और पूरी पड़ताल करें। अगर कहीं कोई अफवाह फैलाया पाया जाता है, तो उसके खिलाफ केस दर्ज करें। ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। एलआईयू को भी अलर्ट कर दिया गया है।
ग्राम सुरक्षा समितियों से अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामला शासन तक जा पहुंचा है। वहां से भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद पुलिस अफसर अलर्ट हो गए हैं। खुफिया पुलिस को यह जांच करने के लिए भी कहा गया है कि अफवाहें कैसे फैल रही हैं।
5 of 7
मानदेवी
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आगरा के फतेहाबाद के डौकी थाना क्षेत्र के गांव मुटनई में बुधवार तड़के शौच को गई दलित महिला मानदेवी (65) पत्नी कालीचरन को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। वे गांव में निहाल सिंह के मकान के सामने से गुजर रही थीं। तभी महिला के बाल काटने की अफवाह उड़ी तो लोगों ने बिना देखे मान देवी की पिटाई कर दी।