फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीला माईथान हादसाः पांच दिन से बंद है रास्ता, नहीं पहुंच रहे ग्राहक, व्यापार पड़ा ठप, दो वक्त की रोटी का संकट

Mon, 30 Jan 2023 10:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 30 Jan 2023 10:50 PM IST
सार



 

विज्ञापन
road is closed for five days due to which business has come to standstill After Tila Maithan accident in Agra
बाजार का रास्ता किया बंद, घरों में लिखा असुरक्षित - फोटो : अमर उजाला

आगरा के टीला माईथान में धर्मशाला के बेसमेंट में खुदाई के दौरान हुए हादसे के बाद क्षेत्र के व्यापारियों की भी मुसीबतें बढ़ गई हैं। घटिया से बेलनगंज की तरफ का रास्ता 5 दिनों से बंद पड़ा है। इससे सभी दुकानदार परेशान हैं। यहां ग्राहक आना तो दूर माल तक नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में व्यापारियों ने पुलिस से रास्ता खुलवाने की मांग की है।



सिटी स्टेशन रोड पर 80 से अधिक फर्नीचर की दुकानें और कारखाने हैं। यहां निर्माण से लेकर सामान की बिक्री होती है। रायबहादुर विशंभर नाथ धर्मशाला में हादसे के बाद इस मार्ग को बंद कर दिया गया है। कभी धरना-प्रदर्शन हो रहा है तो कभी मिट्टी डालने का काम। शादियों का सीजन है। व्यापारियों ने दुकानों में माल भर रखा है। मार्ग बंद होने का असर बिक्री पर पड़ा है। किसी के ध्यान न देने से व्यापारी परेशान हैं।

road is closed for five days due to which business has come to standstill After Tila Maithan accident in Agra
बेसमेंट बनाने का काम शुरू किया गया - फोटो : अमर उजाला

हादसे के बाद से रास्ता नहीं खुला

फर्नीचर व्यवसायी ललित राठौर ने कहा कि 26 जनवरी को हादसे के बाद रास्ता बंद कर दिया गया। इसके बाद खोला नहीं गया है। इससे ग्राहक नहीं आ रहे हैं। माल भी नहीं जा पा रहा है। व्यापार ठप पड़ा हुआ है। 
 
road is closed for five days due to which business has come to standstill After Tila Maithan accident in Agra
घरों में आ गई हैं दरारें - फोटो : अमर उजाला

आवागमन बंद नहीं होना चाहिए

फर्नीचर व्यवसायी अंशुल बंसल ने कहा कि पुलिस को आवागमन बंद नहीं करना चाहिए था। घटनास्थल पर अंदर टीम कार्य करती रहती, बाजार भी खुला रहता। इससे किसी को कोई समस्या नहीं होती।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
road is closed for five days due to which business has come to standstill After Tila Maithan accident in Agra
मानक के विपरीत बेसमेंट में की गई थी खुदाई - फोटो : अमर उजाला

शादियों के सीजन में समस्या

बाजार में 80 से अधिक दुकान हैं। व्यापारी पीड़ित परिवारों के साथ हैं। मगर, धर्मशाला हादसे के बाद मार्ग बंद होने से ग्राहक नहीं आ पा रहे हैं। शादियों के सीजन में समस्या हो रही है। पुलिस प्रशासन को रास्ता खोल देना चाहिए।
 
विज्ञापन
road is closed for five days due to which business has come to standstill After Tila Maithan accident in Agra
टूटी सीवर, गलियों में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
आगरा फर्नीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिल मोहन मित्तल ने बताया कि ग्राहक नहीं आ रहे है। इस कारण व्यापारियों के सामने विकट समस्या है। दुकान बंद होने से आय बंद है, खर्चे बराबर जारी हैं। मंहगाई में घर कैसे चलेगा, इसकी चिंता है। 

चाय विक्रेता मोती लाल ने कहा कि दुकानों में ग्राहक नहीं आ रहे हैं। कई दुकानें बंद हैं। इस कारण बिक्री नहीं हो रही है। घर कैसे चलेगा बस यही चिंता सता रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed