फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कासगंज सड़क हादसा: मंजर देख दहल गया हर दिल, खून से लथपथ लोग, हर तरफ मची थी चीख पुकार

Tue, 03 May 2022 05:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 May 2022 05:26 PM IST
विज्ञापन
Road accident in kasganj eight people died in bolero and tempo collision
कासगंज सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में पटियाली-कायमगंज मार्ग पर अशोकपुर गांव के समीप मंगलवार की सुबह हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर मंजर इतना भयावह था कि हर किसी का दिल दहल गया। सुबह करीब 9:30 बजे वाहनों में इतनी जबरदस्त भिड़ंत हुई कि उसकी आवाज व चीखपुकार सुनकर लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। बोलेरो की टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के सवार बुरी तरह से लहूलुहान अवस्था में सड़क पर जहां तहां पड़े थे। मौके पर जगह-जगह खून बिखरा पड़ा था। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि किसकी सांसे चल रहीं हैं और किसकी थम गईं। लोगों ने ऑटो और बोलेरो के घायल सवारों को बाहर निकाला और उन्हें पटियाली के चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही एंबुलेंस भी पहुंच गई। प्राइवेट वाहन भी बुला लिए गए। इन वाहनों से घायलों को त्वरित चिकित्सा के लिए पटियाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। 

Road accident in kasganj eight people died in bolero and tempo collision
क्षतिग्रस्त टेंपो - फोटो : अमर उजाला

सबसे पहले यूपी 112 पुलिस पहुंची, लेकिन वहां का मंजर देखकर वैन के पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए और उन्होंने तत्काल ही पटियाली के इंस्पेक्टर को और उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य ग्रामीणों की मदद से तेजी के साथ किया गया।

Road accident in kasganj eight people died in bolero and tempo collision
क्षतिग्रस्त बोलेरो कार - फोटो : अमर उजाला

इस दुर्घटना में ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया वहीं बोलेरो गाड़ी भी काफी क्षतिग्रस्त थी। दुर्घटनास्थल पर ग्रामीणों का हुजूम दोपहर तक जुटता रहा। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला भी लगातार जारी था। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Road accident in kasganj eight people died in bolero and tempo collision
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला
वहीं अशोकपुर के पूर्व प्रधान भंवरपाल को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो वे तत्काल मौके पर पहुंच गए। तमाम लोग असहाय होकर दुर्घटना के घायलों की मदद नहीं कर पा रहे थे, लेकिन भंवरपाल ने तत्परता दिखाते हुए हौंसले से भयानक मंजर के बीच राहत और बचाव कार्य शुरू किया। 
विज्ञापन
Road accident in kasganj eight people died in bolero and tempo collision
घटनास्थल पर पुलिस और लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने प्राइवेट वाहनों को रोककर व गांव से वाहन बुलवाकर घायलों को चिकित्सालय भिजवाया। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने पूर्व ग्राम प्रधान के कार्य की सराहना की। और कहा कि पुलिस अपनी ओर से सम्मानित करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed