कासगंज के पटियाली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। 11 लोग घायल हुए हैं। हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर भयावह मंजर देखकर लोगों का कलेजा कांप गया। पटियाली-कायमगंज मार्ग पर गांव अशोकपुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार बोलेरो ने सवारियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दी। आमने-सामने से हुई टक्कर में टेंपो के परखच्चे उड़ गए। सड़क पर लाशें बिछ गईं। मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई। दो घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सभी लोग फर्रुखाबाद जनपद के रहने वाले बताए गए हैं। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं। घायलों में दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई गई है। सड़क हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों का निशुल्क उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
कासगंज सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से टेंपो के उड़े परखच्चे, सड़कों पर बिछी लाशें, मंजर देख सहम गए लोग
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 03 May 2022 03:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन