फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर से 'शाही' अंदाज में दिखेगा आगरा किले का हाथी गेट, शुरू हुआ संरक्षण का कार्य

Wed, 11 Dec 2019 12:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 11 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Renovation in Agra Fort Hathi Gate News In hindi
आगरा किला - फोटो : अमर उजाला
बुलंद आगरा किले के पत्थर समय के साथ जर्जर होते जा रहे हैं। जगह-जगह से झड़ने लगे हैं। हाथी गेट भी इन्हीं में से एक है। इसके तमाम पत्थर निकल चुके हैं। बहुत से टूट भी गए हैं। रखरखाव के अभाव में बदहाल हो चुके स्मारक के इस हिस्से को उसका वैभव लौटाने के लिए संरक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है। यह गेट कभी हाथी घाट की तरफ खुलता था।

 
Renovation in Agra Fort Hathi Gate News In hindi
आगरा किले के हाथी गेट का संरक्षण कार्य शुरू - फोटो : अमर उजाला
15 लाख रुपये से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण इस ऐतिहासिक गेट का संरक्षण कार्य करा रहा है। इसके लिए दीवार के सहारे पाड़ बांधी गई है। लाल पत्थरों को मौके पर ही तराशा जा रहा है। जिन जर्जर पत्थरों को बदला जाना है, नापजोख के बाद नये पत्थर तैयार किए जा रहे हैं। कुछ पत्थरों पर पच्चीकारी भी हो रही है। इसके लिए राजस्थान स्थित बंशी पहाड़पुर से लाल पत्थर मंगवाए गए हैं। दिसंबर आखिर तक इसका कार्य पूरा होना है।
Renovation in Agra Fort Hathi Gate News In hindi
आगरा किला में होता संरक्षण का कार्य - फोटो : अमर उजाला
एएसआई के अधिकारी का कहना है कि इस गेट का अब तक संरक्षण कार्य नहीं हुआ था। इसके अभाव में आगरा किले के इस हिस्से के पत्थर काफी जर्जर हो चुके थे। स्थिति ये थी कि तमाम पत्थर अपनी जगह छोड़ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Renovation in Agra Fort Hathi Gate News In hindi
आगरा किला - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली गेट, अमर सिंह गेट की तरह से आगरा किले में हाथी गेट है। यह हाथी घाट की तरफ खुलता था। कभी यमुना इस गेट के पास से होकर बहती थी। खाई के एक तरफ हाथी गेट और दूसरी तरफ यमुना थी। बताया जाता है कि मुगल काल में इस गेट से हाथी यमुना तक आया-जाया करते थे। इसलिए इस गेट का नाम हाथी गेट पड़ा। मगर, ब्रिटिश समय में इस गेट को बंद करवा दिया गया। पत्थरों से इसे चिनवा दिया गया। तभी से ये गेट बंद है। किले के भीतरी हिस्से में यह सेना के कब्जे वाले क्षेत्र में खुलता था।
विज्ञापन
Renovation in Agra Fort Hathi Gate News In hindi
दीवारों का नहीं हो पाया संरक्षण - फोटो : अमर उजाला
हाथी गेट का संरक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है। यह पहली बार हो रहा है। दिसंबर अंत तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। - एके गुप्ता, वरिष्ठ संरक्षण सहायक, एएसआई
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed