फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंबल की वादियों में गूंज रही सैलानी पक्षी ब्लैक विंग्ड स्टिल्ट की चहचहाहट, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Wed, 11 Dec 2019 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा-बाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा-बाह Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 11 Dec 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Black winged stilt Bird in Chambal
पक्षी ब्लैक विंग्ड स्टिल्ट - फोटो : अमर उजाला
यूरोप, अफ्रीका, अमेरिका, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में विलुप्त प्राय: पक्षी की श्रेणी में शामिल ब्लैक विंग्ड स्टिल्ट चिड़िया को चंबल की वादियां भा रही हैं। हर साल इनकी संख्या बढ़ रही है। ये अक्तूबर से यहां आने लगती हैं और गर्मी के शुरू होने तक ये रहती हैं। यह अवधि भी बढ़ रही है। वर्ष 2018 में ये मई तक यहां देखी गईं। बाह के रेंजर आरके सिंह राठौड़ ने बताया कि वन विभाग इस सुंदर चिड़िया के यहां अंडे देने की संभावना को देखते हुए लगातार निगरानी कर रहा है।

 
Black winged stilt Bird in Chambal
ब्लैक विंग्ड स्टिल्ट - फोटो : अमर उजाला
आईयूसीएन (इंटरनेशनल यूनियन फॉर कान्जर्वेशन ऑफ नेचर) की रेड लिस्ट में शामिल ब्लैक विंग्ड स्टिल्ट की सीटी जैसी तेज आवाज उसकी पहचान है। बाह, भिंड, मुरैना, इटावा क्षेत्र में यह आवाज पर्यटकों के लिए कौतूहल बनी रहती है। 
Black winged stilt Bird in Chambal
ब्लैक विंग्ड स्टिल्ट - फोटो : अमर उजाला
छोटे समूह में रहने वाली चिड़िया के नर की पीठ पर काले पंख और मादा की पीठ पर भूरे पंख होते है। चंबल नदी के उथले भाग में हरियाली वाले इलाके में घोंसला बनाती हैं। अप्रैल और मई इनका प्रजनन काल होता है। पैर लंबे गुलाबी-लाल होते हैं। औसत उम्र नौ साल होती है।         
विज्ञापन
विज्ञापन
Black winged stilt Bird in Chambal
घड़ियाल - फोटो : अमर उजाला
धूप सेंकने बाहर निकले घड़ियालः सर्दी बढ़ते ही चंबल नदी में रहने वाले घड़ियाल और मगरमच्छ भी धूप सेंकने के लिए नदी से बाहर निकलने लगे हैं। इन्हें देखने वालों की भीड़ भी दिनभर चंबल के किनारे पर लगने लगी है। 
 
विज्ञापन
Black winged stilt Bird in Chambal
चंबल नदी में घड़ियाल और उसके बच्चे - फोटो : अमर उजाला
ठंड के मौसम में अक्सर सूरज की किरन निकलते ही चंबल किनारे पड़ी बालू गर्म हो जाती है। जिसमे अपने शरीर को गर्मी देने के लिए चंबल नदीं में रहने वाले जलीय जीव बाहर निकल आते हैं। सोमवार को पिनाहट घाट के आसपास चंबल नदी के बाहर निकलकर घड़ियाल और मगरमच्छ बालू में धूप सेंकते दिखाई दिए। साथ ही ये आपस में अठखेलियां भी करते नजर आए। जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी घाट किनारे लगी रही। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed