फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: नाइट कर्फ्यू से पर्यटकों में खौफ, ताजमहल पर आधी रह गई संख्या, पर्यटन पर असर

Thu, 08 Apr 2021 12:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Apr 2021 12:39 PM IST
विज्ञापन
reduced the number of tourists at the Taj Mahal due to night curfew
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बाद प्रदेश में लखनऊ समेत महानगरों में नाइट कर्फ्यू के कदम से ताजमहल पर असर पड़ने लगा है। ताज के दीदार के लिए आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। बुधवार को लखनऊ समेत ज्यादा संक्रमण वाले शहरों में नाइट कर्फ्यू के कदम के बाद ताजमहल पर सैलानियों की बुकिंग निरस्त होने का सिलसिला शुरू हो गया। 

reduced the number of tourists at the Taj Mahal due to night curfew
ताजमहल में विदेशी पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

सैलानियों में नाइट कर्फ्यू से खौफ बढ़ गया और बीते साल की मुश्किल घड़ी और लॉकडाउन में फंसने की घटनाओं से बचने के लिए सैलानियों ने ताज देखने का कार्यक्रम स्थगित करना शुरू कर दिया है। टूर आपॅरेटरों के पास ई-मेल आने शुरू हो गए। वहीं, ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या भी औसतन 12 हजार से घटकर 5 से 6 हजार तक रह गई है।

reduced the number of tourists at the Taj Mahal due to night curfew
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम कर रहे स्थगित
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने बताया कि ताजमहल देखने आने वाले सैलानी सुबह आकर शाम को वापस चले जाते हैं, लेकिन अब उन्हें नाइट कर्फ्यू से यह डर है कि लौटने पर वह कैसे पहुंच पाएंगे। नाइट कर्फ्यू से दहशत भी बढ़ी है। इस वजह से ताज देखने का कार्यक्रम स्थगित कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
reduced the number of tourists at the Taj Mahal due to night curfew
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
रिस्क लेना नहीं चाहते पर्यटक
टूरिज्म गिल्ड आगरा के उपाध्यक्ष राजीव सक्सेना ने बताया कि रायपुर, लखनऊ समेत देश के कई शहरों में नाइट कर्फ्यू से यह संदेश जा रहा है कि हालात बेहद खराब हैं और यह लॉकडाउन की तरफ बढ़ता हुआ कदम है। ऐसे में लोग पिछली बार की तरह कोई रिस्क लेना नहीं चाहते, इसीलिए बुकिंग कैंसिल हो रही हैं। 
विज्ञापन
reduced the number of tourists at the Taj Mahal due to night curfew
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
अनिश्चितता रोक रही कदम
आगरा टूरिज्म डेवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने कहा कि अपने घर से ताज देखने आएं और पता चले कि नाइट कर्फ्यू या लॉक डाउन लग गया, यह अनिश्चितता ही पर्यटकों के कदम रोक रही है। इसीलिए होली के बाद पर्यटक एकाएक कम हुए हैं। ताज बंद करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, पर्यटकों की संख्या ही एकदम कम हो जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed