{"_id":"602a5cc68ebc3ee8f533ad36","slug":"record-breaking-tourists-gathered-at-the-taj-mahal-on-valentines-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजमहल: वैलेंटाइन डे पर 'मोहब्बत की मिसाल' के दीदार को 'दीवानों' ने तोड़े रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल: वैलेंटाइन डे पर 'मोहब्बत की मिसाल' के दीदार को 'दीवानों' ने तोड़े रिकॉर्ड
Mon, 15 Feb 2021 05:18 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 15 Feb 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
आगरा: ताजमहल में पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया भर में मोहब्बत की मिसाल ताजमहल को अपने महबूब के साथ निहारने के लिए वैलेंटाइन डे पर प्यार के पंछी उमड़ पड़े। सैलानियों की भीड़ रविवार को इतनी उमड़ी कि इस साल के रिकॉर्ड टूट गए। रविवार को ताज देखने के लिए 27 हजार लोग पहुंचे। ऑनलाइन 15 हजार टिकट तो दोपहर दो बजे ही खत्म हो गए, जिसके बाद एएसआई को पूर्वी और पश्चिमी गेट पर काउंटर खोलने पड़े। 8848 लोगों ने काउंटर से टिकट खरीदे।
आगरा: ताजमहल में पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
वैलेंटाइन डे पर रविवार को प्रेमी जोड़ों ने मोहब्बत की निशानी ताजमहल की गवाही में प्यार का इजहार किया। मुख्य इमारत के सामने इजहार करते हुए फोटो खिंचवाए। ताज और महताब बाग में सैलानियों की भीड़ रही। रविवार को होटल, रेस्टोरेंट और पार्क भी प्रीत के रंग में रंगे नजर आए।
आगरा: ताजमहल में पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
टूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा के उपाध्यक्ष हरि सुकुमार ने बताया कि वैलेंटाइन डे पर ताज में सुबह से प्रेमी जोड़ों की भीड़ रही। इसका फायदा होटल, रेस्टोरेंट के कारोबार को भी मिला। करीब तीन करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। होटलों में विशेष सजावट की गई थी। पिछले साल के मुकाबले इस बार ज्यादा लोग आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल में सेल्फी खींचती महिला पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
रविवार होने के कारण दिल्ली एनसीआर, लखनऊ के आसपास से बड़ी संख्या में यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए दीवाने ताज पर पहुंचे। सहालग का सीजन शुरू होने के कारण जो लोग विवाह कार्यक्रमों के लिए आए, वह भी रविवार को दिन में ताज के दीदार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
महताब बाग से ताजमहल निहारते युवक-युवती
- फोटो : अमर उजाला
वैलेंटाइन डे पर पर्यटकों की संख्या
स्मारक पर्यटक
ताजमहल 23848
आगरा किला 5390
फतेहपुर सीकरी 1254
अकबर टूम 954
महताब बाग 658
एत्माद्दौला 540
रामबाग 154
मरियम टूम 61
स्मारक पर्यटक
ताजमहल 23848
आगरा किला 5390
फतेहपुर सीकरी 1254
अकबर टूम 954
महताब बाग 658
एत्माद्दौला 540
रामबाग 154
मरियम टूम 61