{"_id":"602a30568ebc3ee90162c30a","slug":"agra-sex-racket-news-prostitution-agent-bhima-shocking-reveals-in-interrogation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: चार राज्यों में फैला है देह व्यापार का नेटवर्क, विदेशी युवतियों के एजेंट ने उगले कई राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: चार राज्यों में फैला है देह व्यापार का नेटवर्क, विदेशी युवतियों के एजेंट ने उगले कई राज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 15 Feb 2021 04:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आगरा सेक्स रैकेट: विदेशी युवतियां और एजेंट भीमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ताजनगरी में विदेशी युवतियों के एजेंट भीमा के पकड़े जाने के बाद देह व्यापार को लेकर पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। आरोपी से पुलिस को पता चला कि देह व्यापार का नेटवर्क चार राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में फैला हुआ है। इन राज्यों के एजेंट आपस में संपर्क में रहते हैं। दो से छह महीने के लिए युवतियों को ठेके पर बुलाते हैं। एजेंट एक-दूसरे को कमीशन देते हैं। पर्यटन स्थलों में युवतियों की ज्यादा मांग होती है।
2 of 5
आगरा सेक्स रैकेट: पुलिस ने सपा नेता के होटल पर मारा था छापा (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
ताजगंज में शिल्पग्राम मार्ग स्थित होटल शुभ रिसॉर्ट में पुलिस ने 11 फरवरी को छापा मारा था। वहां देह व्यापार के आरोप में दो विदेशी युवतियों सहित चार को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इनमें विदेशी युवतियों का एजेंट भीमा भी शामिल था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसमें होटल मालिक और सपा नेता राकेश अग्रवाल के अलावा चिराग अग्रवाल और सुंदरम अग्रवाल को भी आरोपी बनाया गया है।
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि भीमा के नेटवर्क में कई राज्यों के लोग शामिल हैं। इन लोगों के बारे में पड़ताल की जा रही है। शहर में भी कई स्थानों पर देह व्यापार की जानकारी मिली है। इस पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आगरा सेक्स रैकेट: देह व्यापार का आरोपी भीमा
- फोटो : अमर उजाला
कौन है दिल्ली की सरगना महिला
पुलिस को विदेशी युवतियों के एजेंट भीमा से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली थीं। उसने पुलिस को बताया कि उनका एक व्हाट्सएप ग्रुप है। इस ग्रुप में पूरे भारत के एजेंट जुड़े हुए हैं। भीमा दिल्ली में रहने वाली ग्रुप संचालक महिला के संपर्क में था। वह देह व्यापार से जुड़े एजेंटों के संपर्क में रहती है।
विज्ञापन
5 of 5
आगरा सेक्स रैकेट: देह व्यापार के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के साथ ही दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में युवतियों की ज्यादा मांग है। यहां एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर देह व्यापार होता है। पर्यटन स्थल वाले जिलों में विदेशी युवतियों की मांग रहती है। एजेंट युवतियों को बुलाते हैं। उन्हें पर्यटक के रूप में होटलों में ठहराया जाता है। घंटे के हिसाब से या रातभर के लिए बुकिंग की जाती है। दिल्ली की महिला सरगना कौन है, पुलिस यह पता करने में लगी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।