गलन भरी सर्दी में रात के एक बजे लोग सिर छुपाने के लिए जगह ढूंढ रहे थे। आईएसबीटी पर बसों का इंतजार करने के बाद यात्री फर्श पर ही लेट गए। एसएन मेडिकल कॉलेज में आश्रय स्थल में जगह नहीं मिली तो गैलरी में ही चादर बिछाई और सो गए।
2 of 5
गैस हीटर के पास सर्दी से बचाव के लिए लाइन लगी
- फोटो : अमर उजाला
यही हाल एमजी रोड पर फुटपाथ का था। गैस हीटर के पास सर्दी से बचाव के लिए लाइन लगी थी। राजामंडी में नगर निगम के रैन बसेरे में जगह न मिल पाने से मायूस लोग फुटपाथ पर ही बिस्तर लगाए थे।
3 of 5
राजामंडी स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
कैंट स्टेशन पर वेटिंग रूम फुल था। रात एक बजे प्लेटफार्म पर ठिठुरते हुए लोग ट्रेनों का इंतजार कर रहे थे। राजामंडी स्टेशन पर भी यही स्थिति थी। ढाबे बंद हो चुके थे।
4 of 5
रैन बसेरे
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार ने आगरा के गरीबों को ठंड से बचाने के लिए 53 लाख रुपये का बजट जारी किया है। इससे कंबल वितरण किया जाना है और गैस हीटर लगाए जाने हैं।
5 of 5
आईएसबीटी पर यात्री
- फोटो : अमर उजाला
गैस हीटर नगर निगम ने कहीं कहीं लगवा दिए हैं लेकिन कंबल नहीं बंटे हैं। न ही फुटपाथ पर सो रहे गरीबों को रैन बसेरे में ले जाने के लिए निगम की टीम रात को निकल रही है।