{"_id":"5e098ab78ebc3e87b67990a6","slug":"posters-of-the-house-for-sale-at-tajganj-police-station-telipada","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मकान बिकाऊ: बलवाइयों के न पकड़े जाने पर लगाए पोस्टर, बवाल में गई थी एक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान बिकाऊ: बलवाइयों के न पकड़े जाने पर लगाए पोस्टर, बवाल में गई थी एक की जान
Tue, 31 Dec 2019 12:43 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
मकान बिकाऊ के लगे पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
थाना ताजगंज के तेलीपाड़ा में दो महीने पहले हुए बलवे में एक की जान चली गई। इसके बावजूद पुलिस दो ही आरोपियों को पकड़ सकी। मुकदमे के वादी पक्ष का आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग धमका रहे हैं। समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। इससे उनके परिवार दहशत में हैं। पुलिस की ओर से कार्रवाई न होने पर रविवार को सभी ने घरों के आगे मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर पोस्टर हटवा दिए।
Trending Videos
तेलीपाड़ा में लगे मकान बिकाऊ के पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
तेलीपाड़ा मिश्रित आबादी इलाका है। एक वर्ग के लोगों की संख्या अधिक है। मोहल्ले में 29 अक्तूबर को बलवा हुआ था। इसमें पत्थर लगने से पप्पू राठौर की जान चली गई थी। इस मामले में निरंजन सिंह राठौर ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें 43 लोगों को नामजद किया गया।
मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाए गए
- फोटो : अमर उजाला
निरंजन सिंह का कहना है कि दो ही आरोपी पकड़े गए थे। बाकी आरोपियों को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी पक्ष के लोग समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। चार नवंबर को क्षेत्र के ही राजेश राठौर के बेटे के साथ मारपीट की थी। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। क्षेत्र में उनके समाज के लोगों के 12 घर ही हैं। धमकियों से सभी परिवारीजन दहशत में हैं। पुलिस की कार्रवाई न होने पर ही मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाए गए हैं। वह मकान बेचकर चले जाएंगे। इनमें महावीर, नितिन, राजेश, नरायन, सुंदरलाल, जयदेव, निरंजन सिंह के घर के बाहर पोस्टर लगाए गए। शाम को जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने लोगों से बात की। आरोप है कि पुलिस ने ही पोस्टर हटा दिया। हालांकि ताजगंज पुलिस ने पोस्टर हटाने से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलीपाड़ा में फोर्स (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
29 अक्तूबर को तेलीपाड़ा निवासी पारस हसीन की दुकान पर कोल्ड ड्रिंक लेने गया था। आरोप के मुताबिक, दुकानदार ने रुपये ले लिए थे, लेकिन कोल्ड ड्रिंक नहीं दी। इस पर विवाद हो गया था। निरंजन और पप्पू राठौर बीचबचाव के लिए आ गए थे। इस दौरान एक गुट ने पथराव कर दिया था। इस दौरान पत्थर लगने से पप्पू घायल हो गया था। उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में निरंजन ने 43 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी पक्ष के हसीन, पप्पू पुत्र शकूरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल गए थे।
विज्ञापन
लोगों के घर लगे पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
रविवार रात को पुलिस मृतक पप्पू के घर गई। पप्पू की पत्नी ओमवती से बात की। ओमवती ने पुलिस से कहा कि मैं पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हूं। मुझे मोहल्ले में कोई परेशानी नहीं है। पुलिस ने बातचीत की मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग भी की। मामले की जानकारी पर क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की गई। उन्होंने पोस्टर लगाने के बारे में जानकारी से इनकार कर दिया। इसे अराजकतत्वों की हरकत बताई। पुलिस कार्रवाई की मांग की। इस पर जांच की जा रही है। इसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। -विकास जायसवाल, सीओ सदर