फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला पड़ताल: लूट-डकैती के 24 घंटे बाद लापरवाही, बैरियर खाली पड़े...पुलिसवाले खोखे में

Sat, 01 Aug 2020 12:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
reality check of security arrangements in agra
बैरियर नहीं मिले पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

आगरा में बुधवार को दिनदहाड़े 15 मिनट के भीतर छह लाख की डकैती और चार लाख की लूट हुई। वारदात के 24 घंटे बाद ही पुलिस बैरियर पर चेकिंग करती नहीं मिली। अमर उजाला टीम ने गुरुवार को जायजा लिया तो चेकिंग के लिए बनाए गए बैरियर खाली पड़े थे, पुलिसवाले खोखे में बैठे थे।



राजामंडी : पेड़ की छांव में बाइक पर बैठे थे पुलिसकर्मी


चौराहों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी थी। लॉकडाउन में बैरियर लगा था। वो हट चुका है। दोपहर दो बजे चौराहे पर न पुलिस का सिपाही मिला और न ही ट्रैफिक का। ढूंढने पर पता चला कि बाजार में पेड़ के नीचे बाइकों पर दो सिपाही बैठे थे। ये चीता मोबाइल के हैं। एक व्यक्ति से बातचीत में लगे थे।

reality check of security arrangements in agra
सिर्फ बैरियर लगे, पुलिस नहीं - फोटो : अमर उजाला
वाटरवर्क्स चौराहा : खोखे में लोगों से बातों में मशगूल पुलिसकर्मी
दोपहर 3:30 बजे यमुना किनारा रोड पर बैरियर पर कोई पुलिसवाला मौजूद नहीं था। आसपास भी नजर नहीं आ रहा था। तलाश करने पर पता चला कि ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही की ड्यूटी है। वो पास में एक खोखे पर बैठा लोगों से बातों में मशगूल था। इसी रोड पर छह महीने पहले कपड़ा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
reality check of security arrangements in agra
विभव नगर में खाली पड़े बैरियर - फोटो : अमर उजाला
विभव नगर : बैरियर खाली, पुलिसवाले दूर तक नहीं
अपराह्न चार बजे ताजगंज के विभव नगर में बैरियर खाली था। आसपास भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं है। यह हाल तब है जबकि यहां कई बार लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। बाइकर्स गैंग भी यहां सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
reality check of security arrangements in agra
खंदारी रोड पर भी पुलिसकर्मी नदारद - फोटो : अमर उजाला
कमला नगर मैन मार्केट : नहीं मिला सिपाही 
कमला नगर के मैन मार्केट में एक पुलिस बूथ लगा था। इसे पुलिस ने हटा दिया। यहां पर एक सिपाही की ड्यूटी थी, लेकिन शाम सवा चार बजे वो मौजूद नहीं था। त्योहार पर बाजार में भीड़ है, इसके बावजूद यह लापरवाही है। इतना ही नहीं यहां से श्रीराम चौक तक कोई पुलिसवाला मौजूद नहीं मिला। 
विज्ञापन
reality check of security arrangements in agra
मदिया कटरा तिराह - फोटो : अमर उजाला
इसलिए भाग जाते हैं बदमाश 
- बदमाशों की धरपकड़ को लिए शहर में नाकाबंदी का प्लान बना है लेकिन यह सिर्फ कागजों में है, लूट-डकैती के बाद भी इस पर काम नहीं किया गया। 
- तीन साल पहले तत्कालीन आईजी सुजीत पांडे ने जगह-जगह बैरियर सिर्फ इसलिए लगवाए थे ताकि पुलिसवाले यहां तैनात रहें और चेकिंग करें लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा। 
- सिकंदरा, ताजगंज, एत्माद्दौला से शहर में प्रवेश होता है, यहां संदिग्ध युवकों पर नजर रखने के लिए अलग से चेकिंग का प्लान बना। इस पर काम नहीं हो रहा। बुधवार को सिकंदरा में डाका डाल बदमाश भाग गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed