{"_id":"5f24423b8ebc3e638150ae54","slug":"ancient-statues-found-during-digging-in-the-field-in","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगराः एक और प्राचीन मूर्ति निकली, पूजा-अर्चना करने में जुटे लोग, जारी रहेगी इतिहास की खोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः एक और प्राचीन मूर्ति निकली, पूजा-अर्चना करने में जुटे लोग, जारी रहेगी इतिहास की खोज
Sat, 01 Aug 2020 12:23 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 01 Aug 2020 12:23 AM IST
सार
- मूर्तियों की सुरक्षा में पुलिस तैनात
- खोदाई जारी रहेगी
विज्ञापन
गांव में मिली मूर्तियां, पूजा के लिए जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जनपद के जगनेर के गांव नौनी में तालाब की खोदाई को दौरान गुरुवार को भी एक मूर्ति मिली। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) के अधिकारी भी पहुंच गए।
खेत में मिली प्राचीन प्रतिमाएं
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को मिली छह मूर्तियां और अन्य पुरावशेष की सुरक्षा में पुलिस तैनात कर दी गई है। गांव वालों का कहना है कि वे खोदाई जारी रखेंगे। और भी मूर्तियां निकल सकती हैं।
संबंधित खबरः आगरा: खेत में खोदाई के दौरान मिलीं प्राचीन प्रतिमाएं, लाल पत्थर पर बनी हुई हैं आकृतियां
संबंधित खबरः आगरा: खेत में खोदाई के दौरान मिलीं प्राचीन प्रतिमाएं, लाल पत्थर पर बनी हुई हैं आकृतियां
खेत में मिली प्राचीन प्रतिमाएं
- फोटो : अमर उजाला
इतिहासकार बता रहे हैं कि ये मंदिर के अवशेष लग रहे हैं। एएसआई के अधिकारियों का कहना है कि मूर्तियों के बारे में विस्तृत पड़ताल होगी। इसके बाद ही मालूम चल सकेगा कि ये कितनी प्राचीन हैं और किस कालखंड की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
खोदाई के दौरान मिली मूर्ति
- फोटो : अमर उजाला
उधर लगातार मूर्तियां निकलने से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं। बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही उस तालाब पर जमा हो गए जहां से खोदाई के दौरान मूर्तियां निकली हैं।
विज्ञापन
प्राचीन मूर्तियां
- फोटो : अमर उजाला
दो पेड़ों के नीचे रखी हैं प्राचीन मूर्तियां
गांव के लोगों ने बताया कि खेतों में दो पेड़ो के नीचे कुछ मूर्तियां रखी हैं। ये भी प्राचीन बताई जाती हैं। गीतम सिंह और निरंजन सिंह ने बताया कि पेड़ों के नीचे रखी मूर्तियां खंडित हैं। उनका कहना है कि एएसआई को जांच करके बताना चाहिए कि यहां मंदिर था तो ऐसी क्या वजह रही कि मूर्तियां कई जगह मिल रही हैं। मंदिर तालाब के अंदर कैसे समा गया ?