फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: रावण का पुतला दहन होते ही गूंजे श्रीराम के जयकारे, रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया आसमान

Sat, 20 Oct 2018 11:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 20 Oct 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
Ravana effigy burnt at ramleela ground in Agra
रावण दहन - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी आगरा में विजयदशमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। शाम होते ही पूरा शहर उल्लास में डूब गया। जगह-जगह रावण के पुतलों का दहन किया गया। मेलों में पहुंचकर लोगों ने आनंद उठाया। बच्चों ने जगह-जगह हुई आतिशबाजी का लुत्फ लिया। दशानन के दहन होते ही वातावरण जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

तस्वीरें: रावण का पुतला दहन होते ही गूंजे श्रीराम के जयकारे, रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया आसमान

Ravana effigy burnt at ramleela ground in Agra
रावण दहन - फोटो : अमर उजाला
मुख्य आयोजन रामलीला मैदान पर हुआ। रामलीला के दौरान शुक्रवार को विजयदशमी के अवसर पर रावण वध लीला का मंचन हुआ। यहां 100 फुट ऊंचे रावण का पुतला दहन किया गया। लीला के मंचन को देख दर्शक रोमांचित हो उठे। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान के बीच में भगवान श्रीराम और रावण की सेना में जमकर युद्ध हुआ

तस्वीरें: रावण का पुतला दहन होते ही गूंजे श्रीराम के जयकारे, रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया आसमान

Ravana effigy burnt at ramleela ground in Agra
रावण दहन - फोटो : अमर उजाला
रावण वध के साथ पुतला धूं-धूं कर जल उठा। इसी के साथ पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। महापौर नवीन जैन रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक जगन प्रसाद गर्ग, महामंत्री श्रीभगवान अग्रवाल, राम प्रकाश अग्रवाल, रामकिशन अग्रवाल, अनुराग शुक्ला, नवल किशोर, भगवान दास बंसल, दिनेश कातिब, मुकेश जौहरी, विष्णु दयाल, मुकेश अग्रवाल, अतुल बंसल, प्रवीन गर्ग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: रावण का पुतला दहन होते ही गूंजे श्रीराम के जयकारे, रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया आसमान

Ravana effigy burnt at ramleela ground in Agra
रावण दहन - फोटो : अमर उजाला
रावण वध के बाद रामलीला मैदान में आतिशबाजी का प्रदर्शन हुआ। पुतले में भी आतिशबाजी थी। मैदान में भी आतिशबाजी हुई। आतिशबाजी का मुकाबला आगरा के चमन मंसूरी व ग्वालियर के शाहिद हुसैन के मध्य हुआ। दशानन के वध के बाद रामलीला मैदान में गगनचुम्बी आतिशबाजी हुई। दोनों आतिशबाजों ने एक से बढ़कर एक आतिशबाजी का प्रदर्शन किया। इसमें आगरा के चमन मंसूरी विजेता रहे।
विज्ञापन

तस्वीरें: रावण का पुतला दहन होते ही गूंजे श्रीराम के जयकारे, रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया आसमान

Ravana effigy burnt at ramleela ground in Agra
रावण दहन - फोटो : अमर उजाला
आतिशबाजी के माध्यम से भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई। उनकी आकृति को देख मैदान तालियों से गूंज उठा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed