{"_id":"6121fb038ebc3e7a157ea188","slug":"raksha-bandhan-2021-celebration-of-rakhi-in-agra-and-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रज में रक्षाबंधन की धूम: भाइयों के लिए उमड़ा बहनों का प्यार, रोडवेज बसों में रही भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज में रक्षाबंधन की धूम: भाइयों के लिए उमड़ा बहनों का प्यार, रोडवेज बसों में रही भारी भीड़
आगरा-मथुरा समेत पूरे ब्रज में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार को प्रात:काल से राखी बांधने का सिलसिला शुरू हुआ। बहनों ने भाइयों के घर जाकर टीका किया और उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी उपहार देकर उन्हें सुरक्षा का वचन दिया। रक्षाबंधन पर जिला और केंद्रीय जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनों की भारी भीड़ उमड़ी। यहां कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाने के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया।
रविवार का लॉकडाउन खत्म होने से रक्षाबंधन पर बाजारों में पहले की तरह रौनक है। सुबह से बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही। खासकर मिठाई की दुकानों पर पैर रखने की जगह नहीं थी। रोडवेज और सिटी बसों में भी मारामारी मची रही। यही हाल मथुरा के रोडवेज बस अड्डे का था। यहां से बसें खचाखच भरके चलीं। जिला जेल के बाहर बहनों की कतारें लगी रहीं।
2 of 7
जेल में भाइयों को राखी बांधतीं बहनें
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को धनिष्ठा नक्षत्र में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। राजयोग एवं शोभन योग बनने से भी रक्षाबंधन का महत्व बढ़ गया है। ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय ने बताया कि रक्षाबंधन पर इस बार पूरे दिन का शुभ मुहूर्त रहा।
इस बार रक्षाबंधन पर कोरोना संक्रमण बेहद कम है। न ही लॉकडाउन की बंदिशें हैं। इसके चलते भाइयों को राखियां बांधने के लिए बहनें बसों में सफर करके उनके घर पहुंचीं। इससे रोडवेज और सिटी बसों में भीड़ बढ़ गई। आज के दिन इन बसों में महिलाओं से किराया नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
आगरा जिला जेल के बाहर भीड़
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में रक्षाबंधन पर जिला और केंद्रीय जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाने के बाद प्रवेश दिया गया। जिला जेल के अधीक्षक पीडी सलौनिया ने बताया कि जेल में सुरक्षा के प्रबंध कर दिए गए। जेल के कर्मचारियों के साथ ही बाहर से भी फोर्स लगाई गई।
विज्ञापन
5 of 7
मथुरा जिला जेल के बाहर इंतजार में खड़ी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिला जेल में बंद भाइयों को राखने बांधने के लिए बहनों की सुबह से ही कतार लग गई। जेल में बहनों की मुलाकात के लिए विशेष व्यवस्था की गई। कोविड प्रोटोकॉल और सघन चेकिंग के बाद भाइयों से बहनों की मुलाकात कराई गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।