{"_id":"66d27db45fc29287ac0a5851","slug":"rain-wreaks-havoc-delhi-highway-becomes-river-vehicles-submerged-in-water-pictures-will-surprise-you-2024-08-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP News: आगरा में हुई इतनी बारिश...दिल्ली हाईवे पर पानी ही पानी; तैरने लगी कारें; ये तस्वीरें कर देंगी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आगरा में हुई इतनी बारिश...दिल्ली हाईवे पर पानी ही पानी; तैरने लगी कारें; ये तस्वीरें कर देंगी हैरान
Sat, 31 Aug 2024 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 31 Aug 2024 10:00 AM IST
विज्ञापन
आगरा दिल्ली हाईवे पर बारिश के बाद हुआ जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में नेशनल हाईवे पर बारिश के दौरान अरतौनी से रुनकता तक फिर वही जलभराव नजर आया जो बुधवार को था। ठीक उसी तरह हाईवे और इसके सर्विस रोड पर 3 फीट तक पानी भर गया। कारें, बाइक और स्कूटर पानी में डूब गए। बसों और ट्रकों के इंजन में भी पानी भर जाने से वो बंद हो गए। इससे रात तक लंबा जाम लगा।
आगरा दिल्ली हाईवे पर बारिश के बाद हुआ जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
देर रात तक लोग पानी में डूबे वाहनों से बाहर निकलने के प्रयास में लगे रहे। रात में मैकेनिक न मिलने के कारण दोपहिया वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ गई। उन्हें पैदल ही अपने वाहनों को घसीटकर ले जाना पड़ा। शुक्रवार रात महज 30 मिनट की बारिश में ही हाईवे पर जलभराव से सब अस्त-व्यस्त हो गया।
आगरा दिल्ली हाईवे पर बारिश के बाद हुआ जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
दिन में दावे, रात में खुली पोल
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने दिन में दावे किए थे कि नालों की सफाई की गई है, पर रात में ही बारिश में जलभराव से उनके दावों की पोल खुल गई। बुधवार की तरह ही शुक्रवार रात सैकड़ों वाहन पानी में डूबने से बंद हो गए। महिलाओं और बच्चों के साथ लोग ज्यादा परेशान हुए।

तेज हवा के साथ हुई बारिश, पेड़ गिरे
दिन में धूप रही। शुक्रवार रात तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। बारिश से पहले आई आंधी से शहर में कई स्थान पर पेड़, होर्डिंग आदि टूट कर गिर पड़े। वहीं हाईवे से लेकर कॉलोनियों तक जलभराव दिखा।
दिन में धूप रही। शुक्रवार रात तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। बारिश से पहले आई आंधी से शहर में कई स्थान पर पेड़, होर्डिंग आदि टूट कर गिर पड़े। वहीं हाईवे से लेकर कॉलोनियों तक जलभराव दिखा।
विज्ञापन
आगरा दिल्ली हाईवे पर बारिश के बाद हुआ जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिन यलो अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने 1, 2 और 3 सितंबर को तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी हो सकती है।