फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: रिमझिम बारिश ने लुढ़काया पारा, सैलानियों को मिली उमस से राहत

Wed, 14 Aug 2019 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 14 Aug 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Rain in Agra Tourist Relief From Humidity Weather Forecast Today
ताजमहल पर बारिश के दौरान विदेशी सैलानी - फोटो : अमर उजाला
सावन के सोमवार तो सूखे बीते, लेकिन मंगलवार को रिमझिम बारिश ने उमस से बेहाल हुए लोगों को राहत दिला दी। सावन की विदाई से ऐन पहले मानसून के बादल रिमझिम बरसे। दोपहर से शाम तक धीमी बारिश के कारण तापमान में कमी आई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में बारिश के आसार बने रहेंगे।
Rain in Agra Tourist Relief From Humidity Weather Forecast Today
बारिश के बीच सड़कों से गुजरते वाहन - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री पर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री पर रहा। दोपहर से शाम तक रिमझिम 12 मिमी बारिश दर्ज की गई। ताजमहल समेत सभी स्मारकों में पहुंचे पर्यटकों ने बारिश में मस्ती की। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में बारिश के आसार बने रहेंगे। दिन में एक से दो बार तक बारिश हो सकती है। तापमान में कमी हो सकती है। 
Rain in Agra Tourist Relief From Humidity Weather Forecast Today
बारिश के दौरान ताजमहल पर आए सैलानी - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर दोपहर ढाई बजे के बाद जैसे ही बारिश शुरू हुई तो पर्यटक रेड सैंडस्टोन प्लेटफार्म और सेंट्रल टैंक से बारिश से बचने के लिए दौड़कर रॉयल गेट पर आए तो पानी भरा होने से फिसल गए। मुंबई से परिवार के साथ आई महिला पर्यटक रॉयल गेट के फर्श पर फिसल कर गिर गई, जिससे उनके हाथ और घुटनों में चोट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rain in Agra Tourist Relief From Humidity Weather Forecast Today
बारिश के दौरान सड़कों से गुजरते लोग - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में पिछले कई दिनों से उमस ने सभी को बेहाल कर दिया था। दोपहर के समय आसमान में काले बादल थे। बारिश हालांकि रिमझिम ही हुई लेकिन, उमस से राहत मिल गई। लोगों ने बारिश लुत्फ उठाया और सड़कों पर खुद को पानी की बूंदों से भींगने से नहीं रोक सके।
विज्ञापन
Rain in Agra Tourist Relief From Humidity Weather Forecast Today
बारिश के बीच ताजमहल का नजारा - फोटो : अमर उजाला
बारिश के बीच ताजमहल का नजारा मनमोहक था। काले बादलों के बीच सफेद संगमरमरी हुस्न की ये इमारत बेहद खूबसूरत लग रही थी। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से ताजमहल पर आने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है।

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधनः प्रधानमंत्री के हाथों में बंधेगी वृंदावन की माताओं की राखी, खिलाएंगीं पेड़ा
https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/agra/raksha-bandhan-2019-widow-woman-of-vrindavan-will-tie-rakhi-to-pm-narendra-modi
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed