चार घंटे तक तेज बारिश में नगर निगम के नाला सफाई के दावे फेल हो गए। चोक नालों के कारण मंगलवार को शहर की हर सड़क, मोहल्ले और गलियां पानी में डूबकर तालाब सरीखी नजर आईं। सांसद, विधायक, मेयर और नगर आयुक्त के घर के सामने भी पानी भर गया। लाखों लोग शहर की सड़कों पर जमा तीन फीट तक पानी से निकलने की जद्दोजहद से जूझते रहे। 65 से ज्यादा प्रमुख सड़कों और कॉलोनियों में दोपहर बाद तक पानी भरा रहने से मुश्किल बनी रही।
मेयर हेमलता दिवाकर की गुरु तेग बहादुर कॉलोनी आवास विकास, नगर आयुक्त के घर के सामने हाईवे पर और सांसद राजकुमार चाहर के साथ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के साकेत कॉलोनी स्थित घर के पास जलभराव हो गया। सुबह बारिश के बाद लोगों को ऑफिस और व्यापारिक प्रतिष्ठान जाने के लिए जलभराव से होकर निकलना पड़ा। प्रकाश नगर अंडरपास पर पानी भर जाने से लोगों का आवागमन ठप हो गया, वहीं संजय प्लेस में एडीए के एचआईजी फ्लैट्स परिसर की दीवार गिर पड़ी।
2 of 7
स्मार्ट सिटी आगरा का हाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन जगहों पर जलभराव ज्यादा
अजीत नगर, खेरिया मोड़, अर्जुन नगर, शाहगंज, अलबतिया रोड, शंकरगढ़ पुलिया, अवधपुरी, सुभाष नगर, आजमपाड़ा, 100 फुटा रोड, केदार नगर, मारुति एस्टेट, साकेत कॉलोनी, गोविंद नगर, ग्वालियर रोड, मधु नगर, देवरी रोड, टेढ़ी बगिया, कालिंदी विहार-100 फुटा रोड, ट्रांसयमुना कॉलोनी, बल्केश्वर, मुगल रोड, दयालबाग, रामबाग, सोहल्ला, तोता का ताल, जयपुर हाउस, प्रतापनगर, आवास विकास, मदिया कटरा, राजपुर चुंगी, शमसाबाद रोड, फतेहाबाद रोड, शहीद नगर, सिकंदरा, केके नगर, कैलाशपुरी मोड़, शास्त्रीपुरम आदि जगहों पर पानी भर गया।
3 of 7
स्मार्ट सिटी आगरा का हाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दुकानों में भर गया पानी
राजामंडी, टेढ़ी बगिया, देवरी रोड, ग्वालियर रोड, आवास विकास कॉलोनी और बिजलीघर स्थित दुकानों में पानी भरने की समस्या रहीं। सुबह बारिश के बाद कई दुकानदार दुकानें नहीं खोल पाए। जलभराव ज्यादा होने से व्यापारियों ने दोपहर बाद पानी उतरने पर ही दुकानें खोलीं।
4 of 7
48 जगह लगाए पंप और सीवर जेट मशीन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
48 जगह लगाए पंप और सीवर जेट मशीन
सुबह बारिश के कारण अफसरों और पार्षदों के पास जलभराव की शिकायतें आने लगीं। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि बारिश के बाद अधिकारियों को निरीक्षण के लिए भेजा गया। करीब 48 जगह पानी निकालने के लिए पंप लगाए गए हैं, वहीं सीवर जेट मशीनें भी भेजकर जलनिकासी कराई गई। कंट्रोल रूम से लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई की गई।
5 of 7
स्मार्ट सिटी आगरा का हाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जताई नाराजगी
पार्षद रवि माथुर ने कहा कि हर बारिश में जलभराव की पुरानी कहानी है। शहर के लोगों को नालों की सफाई न होने का खामियाजा उठाना पड़ रहा है।