{"_id":"5d8ef7458ebc3e0172326e84","slug":"potholes-on-ramleela-shobhayatra-road-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हे राम ! रावण का वध करने के लिए आपको गड्ढों से गुजरना होगा, ऐसा है सड़क का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हे राम ! रावण का वध करने के लिए आपको गड्ढों से गुजरना होगा, ऐसा है सड़क का हाल
Sat, 28 Sep 2019 08:08 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 28 Sep 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
रामलीला शोभायात्रा मार्ग पर गड्ढे
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में रामलीला में इस बार श्रीराम को रावण दहन के लिए 15 फीट के 14 गड्ढों से होकर गुजरना पड़ेगा। इनके अतिरिक्त 74 छोटे गड्ढे हैं, जो परेशानी का कारण बनेंगे। राम और रावण सेना के युद्ध करते हुए जाने वाले इस रास्ते पर अंधेरा भी रहता है। सेंट जोंस चौराहे पर वैश्य बोर्डिंग हाउस में दशहरे पर रावण दहन होगा। रावण दहन से पहले जटपुरा लोहामंडी से सेंट जोंस चौराहे तक पांच किमी लंबे रूट पर दशहरा मेला शोभायात्रा निकाली जाएगी। जबकि शोभायात्रा का मार्ग बदहाल है।
Trending Videos
रामलीला शोभायात्रा मार्ग
- फोटो : अमर उजाला
दशहरा मेला आयोजन समिति ने क्षेत्रीय पार्षद के साथ नगर निगम के अधिकारियों की टीम के साथ पूरे मार्ग का निरीक्षण किया। एक लाख से ज्यादा लोग इस शोभायात्रा में राम रावण की सेनाओं के बीच के युद्ध को देखने के लिए पहुंचते हैं। इसमें 50 से ज्यादा झांकियां शामिल होती हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
रामलीला शोभायात्रा मार्ग पर गड्ढे
- फोटो : अमर उजाला
शहर के जटपुरा स्थित श्रीरामचंद्र मंदिर से दशहरा शोभायात्रा शुरू होगी। यहां से न्यू राजा मंडी, तोता का ताल, लोहामंडी चौराहा, लोहामंडी बाजार, राजामंडी बाजार, एमजी रोड होते हुए सेंट जोंस चौराहे तक शोभायात्रा में राम, रावण और उनकी सेनाएं युद्ध करते हुए निकलेंगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला शोभायात्रा मार्ग पर गड्ढा
- फोटो : अमर उजाला
पांच किमी लंबे मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। इनमें पानी की टंकी, लोहामंडी पर, राजा मंडी स्टेशन के सामने, तोता का ताल मोड़ पर, मंदिर के सामने, लोहामंडी बाजार और राजा की मंडी बाजार में सड़क ज्यादा टूटी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
रामलीला शोभायात्रा मार्ग पर गड्ढों में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
दशहरा शोभायात्रा कमेटी के संयोजक एवं पार्षद शरद चौहान ने बताया कि शोभायात्रा के रूट पर सड़कें खराब हैं और कई जगह अंधेरा है। राजामंडी स्टेशन, लोहामंडी टंकी के सामने सड़क जर्जर हो चुकी है। एक से डेढ़ लाख लोग शोभायात्रा को देखेंगे। हमने दशहरे से तीन दिन पहले यहां 5 अक्तूबर से पहले काम कराने की मांग की है।